Onion For Hair : बालों का झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है। प्रदूषण, तनाव, गलत खानपान और केमिकल वाले उत्पादों के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं।
ऐसे में घरेलू उपायों में प्याज का रस (Onion Juice) एक ऐसा नुस्खा है जो वर्षों से आजमाया जा रहा है। इसमें मौजूद सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण बालों को जड़ से मजबूत बनाने और दोबारा उगाने में मदद करते हैं।
प्याज का रस बालों के लिए इतना असरदार क्यों है?
प्याज में पाया जाने वाला सल्फर बालों की जड़ों को पोषण देता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और झड़ना धीरे-धीरे कम हो जाता है।
प्याज में मौजूद कैटालेज़ एंजाइम सफेद बालों की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं।
बाल झड़ना रोकने और नए बाल उगाने में मददगार
प्याज के रस में मौजूद प्राकृतिक सल्फर कंपाउंड्स हेयर फॉल को कम करते हैं।
यह स्कैल्प की जड़ों को एक्टिव कर देता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। हफ्ते में दो से तीन बार प्याज का रस लगाने से फर्क साफ नजर आता है।
डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से राहत
अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं, तो प्याज का रस आपके लिए रामबाण है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण सिर की त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और खुजली या फंगल डैंड्रफ को दूर करते हैं।
बालों में फिर से आएगी नैचुरल चमक
लंबे समय तक हेयर कलर और केमिकल युक्त शैंपू के इस्तेमाल से बालों की चमक चली जाती है।
प्याज का रस बालों को अंदर से मजबूत करता है और उनकी नेचुरल शाइन वापस लाता है। इसके नियमित उपयोग से बाल मुलायम, घने और चमकदार बनते हैं।
प्याज का रस लगाने का सही तरीका
एक या दो प्याज को छीलकर पीस लें या जूस निकाल लें। कॉटन या उंगलियों की मदद से प्याज का रस सिर की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं।
5–10 मिनट तक मसाज करें ताकि रस स्कैल्प में अच्छे से समा जाए। इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें।
फिर हल्के हर्बल शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराने से बालों में गजब का फर्क महसूस होगा।
कुछ ज़रूरी सावधानियां
प्याज का रस लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी का पता चल सके। अगर सिर की त्वचा पर घाव या जलन है, तो इसका प्रयोग न करें।
तीखी गंध को कम करने के लिए रस में नींबू रस या नारियल तेल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। प्याज का रस पूरी तरह नेचुरल ट्रीटमेंट है।
यह न केवल बालों को झड़ने से बचाता है बल्कि दोबारा उगाने, डैंड्रफ हटाने और सफेद बालों की समस्या को भी कम करता है। नियमित उपयोग से आपको बालों में नई जान महसूस होगी।







