---Advertisement---

Oppo Find X9 Series भारत में 18 नवंबर को होगा लॉन्च, कीमत जानकार चकरा जायेगा आपका सर

---Advertisement---

Oppo Find X9 Series : ओप्पो फाइंड X9 सीरीज चीन और ग्लोबल मार्केट्स में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। और अब, कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है कि भारत में इसका जलवा 18 नवंबर को दिखने वाला है। इस सीरीज में दो जबरदस्त मॉडल्स हैं – ओप्पो फाइंड X9 और ओप्पो फाइंड X9 प्रो।

अगर आप भी ओप्पो फाइंड X9 को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये न्यूज आपके लिए गोल्डन हो सकती है। लॉन्च से पहले ही स्टैंडर्ड वर्जन यानी ओप्पो फाइंड X9 की इंडियन प्राइस लीक हो गई है। लेकिन अब एक और धमाकेदार अपडेट आया है, जो टिप्स्टर अभिषेक यादव ने शेयर किया है।

ओप्पो फाइंड X9 की कीमत इतनी होगी

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, भारत में ओप्पो फाइंड X9 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 74,999 रुपये का होगा। उन्होंने ये क्लियर नहीं किया कि ये बॉक्स पर प्रिंटेड एमआरपी है या फिर किसी ऑफर या सेल के बाद की प्राइस।

अभी के लिए हम यही मान ले रहे हैं कि ये एक्सपेक्टेड सेल प्राइस है। और हो सकता है कि बैंक डिस्काउंट्स या स्पेशल ऑफर्स ऐड करने पर ओप्पो फाइंड X9 की ये प्राइस और भी कम हो जाए। वैसे, ओप्पो फाइंड X9 की ये प्राइसिंग देखकर लग रहा है कि ये फोन वैल्यू फॉर मनी साबित होगा।

ओप्पो फाइंड X9 की स्पेशल फीचर्स

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से पता चला है कि ओप्पो फाइंड X9 में 120x AI टेलीस्कोपिक जूम सिस्टम है, जो एक्सटेंडेड टेलीफोटो शूटिंग के लिए परफेक्ट है। ये 4K 120fps डॉल्बी विजन वीडियो और 4K 120fps LOG रिकॉर्डिंग को हैंडल करता है।

कैमरा सिस्टम हासेलब्लैड के साथ मिलकर बनाया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 9 स्पेक्ट्रल चैनल्स वाला ट्रू कलर कैमरा फिट बैठा है। ऊपर से मास्टर कट एडिटिंग टूल्स, हासेलब्लैड हाई-रेज और XPAN मोड जैसे कूल फीचर्स भी मिलेंगे। ओप्पो फाइंड X9 का ये कैमरा सेटअप फोटोग्राफी लवर्स को दीवाना बना देगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो ओप्पो फाइंड X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट है, जो ट्रिनिटी इंजन के साथ आता है। ये तेज CPU/GPU स्पीड, हेवी लोड में बेहतर स्टेबिलिटी, हाई इमेजिंग एफिशिएंसी और कम पावर यूज देता है। बैटरी 7025mAh की है, जो ओप्पो की सिलिकॉन-कार्बन एनोड टेक पर बेस्ड है। ये 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और 50W एयरवूक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर Android 16 पर बेस्ड कलरOS 16 है, जो स्मूद एक्सपीरियंस देगा। ओप्पो फाइंड X9 यूजर्स को ये सब मिलने से डेली यूज में कोई शिकायत नहीं रहेगी।

कनेक्टिविटी में AI लिंकबूस्ट, 360° सराउंड एंटीना आर्किटेक्चर और डेडिकेटेड नेटवर्कबूस्ट चिप S1 है, जो वीक सिग्नल में भी स्टेबल नेटवर्क रखता है। हार्डवेयर हैंडलिंग के लिए बायोनिक हैप्टिक मोटर और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगा है, जो गेमिंग या मल्टीटास्किंग में ओवरहीटिंग नहीं होने देगा।

डिजाइन की बात करें तो ओप्पो फाइंड X9 में 1.15mm के यूनिफॉर्म बेजेल्स हैं और 6.59-इंच 120Hz ProXDR डिस्प्ले मिलेगा। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10+, 460ppi पिक्सल डेंसिटी और 3600 निट्स तक ब्राइटनेस है। आंखों की केयर के लिए 1-निट ब्राइटनेस और 3840 PWM डिमिंग भी है।

फोन IP66, IP68 और IP69 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम और स्प्लैश टच सपोर्ट भी है। प्लस, गूगल जेमिनी लाइव इंटीग्रेशन से AI फीचर्स और स्मार्ट हो जाएंगे। ओप्पो फाइंड X9 का ये पैकेज इसे प्रीमियम सेगमेंट में टॉप कंटेंडर बना देगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment