---Advertisement---

OPPO Find X9 Velvet Red : 67 हजार में मिल रहा 75 हजार का फोन + फ्री गिफ्ट

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : अभी तो OPPO Find X9 सीरीज को भारत में लॉन्च हुए सिर्फ 10 दिन ही हुए थे कि कंपनी ने धमाका कर दिया! अब OPPO Find X9 का नया शानदार वेलवेट रेड कलर वेरिएंट आ गया है। पहले ये फोन सिर्फ स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे में था, अब ये तीसरा गजब का रेड कलर भी जुड़ गया। लाल रंग का ये वर्जन देखते ही लोग पागल हो रहे हैं।

ओप्पो ने प्रेस नोट में बताया कि उनके फ्लैगशिप फोन में लोग ज्यादा बोल्ड और एक्सप्रेसिव कलर चाहते थे, इसलिए ये खास वेलवेट रेड लाया गया है। और सबसे बड़ी बात – लॉन्च के पहले 7 दिनों में ही Find X9 सीरीज ने पुरानी Find X जेनरेशन से 3 गुना ज्यादा बिक्री कर डाली! मतलब लोग इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं।

कीमत कितनी? फ्री में मिल रहा गिफ्ट बॉक्स

नया वेलवेट रेड वेरिएंट सिर्फ 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल में आएगा और इसकी कीमत है 74,999 रुपये। लेकिन बैंक ऑफर्स लगाकर इसे आप 67,499 रुपये में भी घर ला सकते हो।

सबसे मजेदार ऑफर – हर खरीदार को ओप्पो फ्री में 5,198 रुपये का ब्लैक गोल्ड गिफ्ट बॉक्स दे रहा है! इसमें OPPO Enco Buds 3 Pro+ ईयरबड्स और एक प्रीमियम केस मिलेगा। सेल 8 दिसंबर से शुरू हो रही है – OPPO की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर।

बाकी कलर्स (स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे) में भी यही फोन उपलब्ध है – 12GB+256GB वाला 74,999 में और 16GB+512GB वाला 84,999 रुपये में।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का जलवा

OPPO Find X9 में 6.59 इंच का शानदार AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जाती है, धूप में भी सब साफ-साफ दिखेगा। ऊपर से कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन भी है।

पावर की बात करें तो इसमें नया 3nm वाला MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है। 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। गेमिंग करते वक्त गर्म न हो, इसके लिए 32,052.5 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग सिस्टम लगा है। वाइब्रेशन भी जबरदस्त है क्योंकि X-एक्सिस लीनियर मोटर दी गई है।

सॉफ्टवेयर में Android 16 बेस्ड ColorOS 16 है और ओप्पो पूरे 5 बड़े OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रहा है।

कैमरा तो कमाल का है

कैमरा डिपार्टमेंट में ओप्पो ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पीछे Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है – मेन कैमरा Sony LYT-808, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो में Sony LYT-600 सेंसर, तीनों में OIS भी है। नया Lumo इमेजिंग इंजन फोटो को और भी शानदार बनाता है। सेल्फी के लिए 32MP का Sony IMX615 कैमरा दिया गया है।

बैटरी जो दिन भर नहीं छोड़ेगी

फोन में 7025mAh की मोटी बैटरी है। 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। मतलब चार्जिंग की कोई टेंशन ही नहीं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment