OPPO Find X9 Pro : अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो DSLR जैसी शानदार फोटोग्राफी दे, तो ओप्पो ने आपके लिए कुछ खास लाया है। कंपनी ने हाल ही में चीन में हुए एक धमाकेदार इवेंट में Oppo Find X9 Pro और Oppo Find X9 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 के साथ आते हैं।
खास बात ये है कि इन फोनों में हैसलब्लैड द्वारा ट्यून किए गए कैमरे हैं, जिनमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT 828 प्राइमरी सेंसर शामिल है। Oppo Find X9 Pro में 200-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जबकि Oppo Find X9 में 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें और भी खास बनाता है।
Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro की कीमत
Oppo Find X9 की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,399 (लगभग 54,300 रुपये) से शुरू होती है। इसके 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 58,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 61,700 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 65,400 रुपये) और टॉप मॉडल 16GB+1TB की कीमत CNY 5,799 (लगभग 71,600 रुपये) है।
वहीं, Oppo Find X9 Pro की शुरुआती कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 5,299 (लगभग 65,400 रुपये) है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,699 (लगभग 70,300 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 74,100 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 6,699 (लगभग 82,700 रुपये) है।
Oppo Find X9 सीरीज की खासियतें
Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच का 1.5K (2772×1272 पिक्सेल) LTPO डिस्प्ले है, जबकि Oppo Find X9 में 6.59-इंच का 1.5K (2760×1256 पिक्सेल) डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और 1800 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस देते हैं। स्क्रीन के 20% हिस्से पर लोकल पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक पहुंचती है। इनके ProXDR डिस्प्ले HDR-इनेबल हैं, जो HDR विविड, डॉल्बी विजन और HDR10+ को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनमें फुल-स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर भी है, जो यूजर्स को काफी पसंद आएगा।
दोनों फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट के साथ आते हैं, जो 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑफर करते हैं। ये Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro एंड्रॉयड 16-बेस्ड कलरओएस 16 पर चलते हैं और कई एआई-पावर्ड प्रोडक्टिविटी और इमेजिंग टूल्स से लैस हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
कैमरा जो बनाएगा आपको फोटोग्राफी का दीवाना
कैमरे की बात करें तो Oppo Find X9 में 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-828 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सेल का सैमसंग JN5 अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट सेंसर है।
वहीं, Oppo Find X9 Pro में भी यही प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरे हैं, लेकिन इसमें 3x डिजिटल जूम के साथ 200-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। दोनों फोन हैसलब्लैड के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं, जो फोटोग्राफी को अगले लेवल पर ले जाते हैं।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Oppo Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी है, जबकि Oppo Find X9 में 7,025mAh की बैटरी दी गई है। दोनों 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं।









