---Advertisement---

OPPO Find X9 vs Vivo X300 : DSLR जैसी फोटो क्वालिटी, कौन है असली किंग

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : दिसंबर 2, 2025 को लॉन्च होने वाले OPPO Find X9 और Vivo X300 को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह है। दोनों ही स्मार्टफोन के कैमरे इतने पावरफुल हैं कि आप आसानी से DSLR-like photography कर सकते हैं।

साथ ही इनमें दमदार प्रोसेसर, कॉम्पैक्ट स्क्रीन और बड़ी बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के फीचर्स, कीमत और कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट।

कीमत: लगभग बराबर मुकाबला

अगर प्राइसिंग की बात करें, तो OPPO Find X9 का बेस मॉडल ₹74,999 से शुरू होता है। वहीं Vivo X300 5G की भारत में अनुमानित शुरुआती कीमत ₹75,999 हो सकती है। यानी कीमत के मामले में दोनों फोन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं।

कैमरा सेटअप: DSLR जैसी क्वालिटी किसमें?

OPPO Find X9 कैमरा

  • रियर में 50 MP + 50 MP + 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप
  • फ्रंट में 32 MP का सेल्फी कैमरा

Vivo X300 कैमरा

  • रियर में जबरदस्त 200 MP मेन सेंसर
  • साथ में 50 MP ultra-wide + 50 MP telephoto lens

फ्रंट में हाई-क्वालिटी 50 MP सेल्फी कैमरा

अगर आपका ज्यादा ध्यान कैमरा हार्डवेयर पर है, तो Vivo X300 का 200 MP मेन कैमरा और 50 MP सेल्फी कैमरा इसे काफी आगे ले जाता है। Vivo X300 DSLR-like photography के मामले में ज्यादा दमदार विकल्प बन जाता है।

बैटरी और चार्जिंग: कौन टिकेगा ज्यादा?

OPPO Find X9

  • बड़ी 7025 mAh बैटरी
  • 80W fast charging
  • 50W wireless charging
  • Vivo X300
  • 6040 mAh बैटरी
  • तेज 90W fast charging
  • 40W wireless charging

अगर आपको बड़ी बैटरी चाहिए तो OPPO Find X9 बेहतर है, लेकिन अगर आप super-fast charging चाहते हैं, तो Vivo X300 आपका विकल्प हो सकता है।

परफॉर्मेंस: दोनों में है बराबरी

दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है।

दोनों Android 16 पर चलते हैं—जहां OPPO Find X9 में ColorOS मिलता है, वहीं Vivo X300 में आपको OriginOS 6 देखने को मिलेगा।

इन सभी तथ्यों को देखते हुए कहना मुश्किल है कि कौन सा फोन “सबसे बेस्ट” है, क्योंकि यह आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है—अगर कैमरा चाहिए तो Vivo X300, और बैटरी चाहिए तो OPPO Find X9।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment