OPPO Reno 15C : Oppo का अगला स्मार्टफोन Oppo Reno 15C 5G लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। ताज़ा लीक में इसके कई धमाकेदार फीचर्स सामने आए हैं।
इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 12GB RAM और नया MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में हर ज़रूरी जानकारी।
Display और Design: AMOLED स्क्रीन के साथ जबरदस्त ब्राइटनेस
रीपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Reno 15C 5G में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ोल्यूशन मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद होने वाला है।
फोन में करीब 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की उम्मीद है, जो इसे तेज़ धूप में भी शानदार विज़िबिलिटी देगी।
इसके अलावा, Oppo Reno 15C 5G को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है।
Camera Setup और Battery: 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Oppo Reno 15C 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP या 200MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।
फ्रंट में 32MP या 50MP का सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है—जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी पावरफुल साबित होगा।
Performance: MediaTek Dimensity 8450 4nm चिपसेट के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Oppo Reno 15C 5G को पावर देगा MediaTek Dimensity 8450 4nm चिपसेट, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन माना जा रहा है। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलेगा।
स्टोरेज ऑप्शंस में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि Oppo परफॉर्मेंस-लवर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर Oppo Reno 15C 5G को काफी ऑप्टिमाइज़्ड तरीके से लॉन्च करेगा।









