---Advertisement---

Oppo Reno 15C : Snapdragon 7 Gen 4 वाला Oppo Reno 15C जल्द धूम मचाने आ रहा है, देखें खास बातें

---Advertisement---

Oppo Reno 15C : Oppo ने पिछले हफ्ते चीन में अपनी Reno 15 और Reno 15 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने यह भी बताया कि सीरीज़ का तीसरा फोन Oppo Reno 15C दिसंबर में मार्केट में आएगा।

हालांकि उस समय इसके फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन एक नई प्री-लॉन्च लीक ने इसके कई महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस सामने ला दिए हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: मिलेगी दमदार ताकत

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Reno 15C में 6.59-inch Flat OLED Display दिया जाएगा, जिसकी रिज़ॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।

फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा, जिसे लेकर यूज़र्स काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस प्राइस रेंज में इतना दमदार प्रोसेसर कम ही देखने को मिलता है।

Oppo Reno 15C को बार-बार लीक में देखा जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसे Snapdragon 7 Gen 4 के साथ ही हाई-परफॉर्मेंस कैटेगरी में पेश करेगी।

कैमरा सेटअप: ट्रिपल कैमरों का होगा कमाल

Oppo Reno 15C के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद रहेगा। लीक के अनुसार कैमरा कॉन्फ़िगरेशन कुछ ऐसा हो सकता है:

  • 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा
  • 50MP Samsung JN5 टेलिफोटो कैमरा
  • 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा

कैमरा क्वालिटी को देखते हुए Oppo Reno 15C फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। कैमरा सिस्टम के साथ Snapdragon 7 Gen 4 की परफॉर्मेंस इसे और ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनाती है।

कीमत और उपलब्धता: Reno 15 से भी सस्ता होगा?

रिपोर्ट्स कहना है कि Oppo इस फोन को चीन में जल्द टीज़ करना शुरू कर देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि Oppo Reno 15C की कीमत Reno 15 से कम रखी जाएगी और यह ₹15,000 से कम की कैटेगरी में आ सकता है।

दूसरी ओर, कंपनी पूरी Reno 15 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। हालांकि इंटरनेशनल वेरिएंट्स, चीनी मॉडल्स से थोड़े अलग हो सकते हैं।

Reno 15 Pro Max की चर्चा भी तेज

कंपनी के एक और मॉडल Reno 15 Pro Max की भी चर्चा है। हालांकि यह चीन में लॉन्च की गई Reno 15 सीरीज़ का हिस्सा नहीं है। अब देखना यह होगा कि Oppo इसे ग्लोबली लॉन्च करता है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment