---Advertisement---

Pakistan Monsoon Flood : पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, 271 की जान गई – अलर्ट जारी

---Advertisement---

Pakistan Monsoon Flood : पाकिस्तान में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 271 लोगों की जान जा चुकी है।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। बलूचिस्तान में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां बारिश के बाद पानी में डूबने और छत गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। 26 जून से अब तक देश में 655 लोग घायल हो चुके हैं।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पाकिस्तान मौसम विभाग (PMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवा में नमी की वजह से तापमान में कमी आएगी। मंगलवार को सुबह और रात के समय भी बारिश की संभावना है। बदीन, सिंध, थरपारकर, उमरकोट, संघर और मीरपुरखास जैसे इलाकों में खासतौर पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

29 जुलाई से और बिगड़ सकते हैं हालात

पाकिस्तान में हर दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार से हालात और खराब हो सकते हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है, जिससे कई इलाकों में पानी भरने की आशंका है। खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खतरा है।

पंजाब डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भी 31 जुलाई तक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि हालात को और बिगड़ने से रोका जा सके।

पहले भी देख चुका है पाकिस्तान ऐसी तबाही

पाकिस्तान में पहले भी बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखा कि बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया था। सड़कें बंद हो गईं और लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। साल 2022 में भी ऐसी ही भयानक बाढ़ ने देश को हिलाकर रख दिया था, जिसमें करीब 1700 लोगों की जान चली गई थी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment