---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi : 21वीं किस्त 19 नवंबर को खाते में, ई-केवाईसी जरूरी

---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi : किसानों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी आखिर आ ही गई. सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है. जी हां, योग्य किसानों के खाते में PM Kisan Samman Nidhi की अगली 2000 रुपये की किस्त आगामी 19 नवंबर को भेज दी जाएगी.

लेकिन क्या आपको पता है कि किस्त रुक भी सकती है? अगर आपने e-KYC कराने में चूक कर दी तो समझिए कि आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे. इस खबर में हम आपको e-KYC कराने के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर बैठे ये काम पूरा कर सकते हैं.

कौन से किसान उठा पाएंगे PM Kisan Samman Nidhi का लाभ?

इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जा रहा है जिनकी भूमि का विवरण PM Kisan पोर्टल पर दर्ज है, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड (यूआईडी कार्ड) से जुड़े हैं और जिन्होंने अपना e-KYC पूरा कर लिया है. PM Kisan Samman Nidhi योजना में लाभार्थियों की पहचान स्थापित करने के लिए आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. किसान निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक का उपयोग करके अपना e-KYC पूरा करके ऐसा कर सकते हैं.

  • ओटीपी-आधारित e-KYC
  • बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC
  • फेस-ऑथेंटिकेशन बेस्ड e-KYC

PM Kisan पोर्टल की खास बातें

किसान pmkisan.gov.in पोर्टल पर जा सकते हैं. “किसान कॉर्नर” सेक्शन में, PM Kisan Samman Nidhi योजना का फायदा लेने वाले लोग नए “अपनी स्थिति जानें” फीचर से अपनी जानकारी आसानी से देख सकते हैं. यह पोर्टल किसानों के लिए जल्दी और आसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा देता है.

सुविधा के लिए, किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा, किसान इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के जरिए घर बैठे ही आधार से जुड़ा बैंक खाता खोल सकते हैं.

फेस-ऑथेंटिकेशन से करें e-KYC?

किसान अपने मोबाइल फोन से ही e-KYC कर सकते हैं. यह e-KYC करने का सबसे नया और आसान तरीका है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलकर अपने PM Kisan वाले मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • लाभार्थी स्थिति वाले पेज पर जाएं.
  • अगर e-KYC स्थिति “नहीं” दिखती है, तो e-KYC पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर डालें और चेहरे की पहचान के लिए अनुमति दें.
  • चेहरा सही तरह से स्कैन होने पर e-KYC पूरी हो जाएगी.

बाकी ध्यान रखें कि किसी भी तरीके से की गई e-KYC की जानकारी 24 घंटे बाद लाभार्थी स्थिति में दिखाई देगी. किसान अपनी स्थिति PM Kisan पोर्टल और किसान-ई-मित्र (PM Kisan) के e-KYC सेक्शन से भी देख सकते हैं.

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment