PM Svanidhi Credit Card : केंद्र सरकार की कई ऐसी स्कीम हैं जहां लोगों को सीधे क्रेडिट कार्ड मिलता है। ऐसी ही एक धांसू स्कीम है प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (PM Svanidhi)। पिछले साल के आम बजट में सरकार ने PM Svanidhi के तहत यूपीआई लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड देने का ऐलान किया था।
इस PM Svanidhi Credit Card की लिमिट 30 हजार रुपये तक रखी गई है। यूपीआई-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड की शुरुआत से स्ट्रीट वेंडर्स को किसी भी इमरजेंसी बिजनेस या पर्सनल जरूरत के लिए फटाफट लोन मिल सकेगा। और तो और, स्ट्रीट वेंडर्स रिटेल और होलसेल ट्रांजेक्शन पर 1,600 रुपये तक का कैशबैक भी कमा सकते हैं।
योजना के बारे में जानें
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (PM Svanidhi) योजना की शुरुआत कोरोना काल में हुई थी। PM Svanidhi के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को लोन देकर अपना कारोबार चलाने में मदद की जाती है। ये स्कीम 31 मार्च, 2030 तक चलेगी। पहले PM Svanidhi में पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन पिछले अगस्त में सरकार ने इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया।
इसी तरह, दूसरी किस्त पहले 20,000 रुपये थी, जिसे अब 25 हजार रुपये कर दिया गया। वहीं, तीसरी किस्त अभी भी 50,000 रुपये ही है। PM Svanidhi Credit Card इसी स्कीम का नया अपग्रेड है जो वेंडर्स को और मजबूत बनाएगा।
अगस्त में क्या बदला था?
पिछले अगस्त में सरकार ने बताया कि PM Svanidhi का कुल बजट 7,332 करोड़ रुपये है। रिस्ट्रक्चर्ड PM Svanidhi का टारगेट 50 लाख नए लाभार्थियों समेत कुल 1.15 करोड़ वेंडर्स को फायदा पहुंचाना है।
PM Svanidhi के इंप्लीमेंटेशन की जिम्मेदारी हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्ट्री और फाइनेंशियल सर्विसेज डिपार्टमेंट (DFS) पर है। DFS की भूमिका बैंकों, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और ग्राउंड लेवल ऑफिसर्स के जरिए लोन और PM Svanidhi Credit Card की पहुंच आसान बनाने की होगी।
रिस्ट्रक्चर्ड PM Svanidhi की खास बातें हैं – पहली और दूसरी किस्त में बढ़ी लोन अमाउंट, दूसरे लोन की रिपेमेंट करने वालों के लिए यूपीआई-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड यानी PM Svanidhi Credit Card, और डिजिटल रिटेल-होलसेल ट्रांजेक्शन पर कैशबैक। PM Svanidhi का दायरा अब फेजवाइज सेंसस टाउन्स और सेमी-अर्बन एरियाज तक बढ़ाया जा रहा है।









