---Advertisement---

लॉन्च से पहले ही लीक! Poco X8 Pro में मिलेगी 6500mAh की जानलेवा बैटरी

---Advertisement---

नई दिल्ली : आजकल स्मार्टफोन खरीदते वक्त सबसे पहले लोग बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड देखते हैं। गेमिंग हो, वीडियो स्ट्रीमिंग हो या दिनभर मल्टीटास्किंग – फोन को बार-बार चार्ज करने का झंझट कोई नहीं चाहता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Poco अपनी नई Poco X8 सीरीज पर जोरदार काम कर रहा है और अब Poco X8 Pro की ताजा SGS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग ने सबको चौंका दिया है।

Poco X8 Pro का मॉडल नंबर लीक, लॉन्च बहुत करीब

Poco X8 Pro का मॉडल नंबर 2511FPC34G SGS डेटाबेस में दिख गया है। इस सर्टिफिकेशन से कई अहम स्पेसिफिकेशन्स साफ हो गए हैं। फोन में Bluetooth, WLAN, NFC के साथ-साथ ग्लोबल 5G बैंड सपोर्ट (n1, n3, n7, n8, n28, n38, n41, n78) मिलेगा। साथ ही USB Type-C पोर्ट भी कन्फर्म है। इतने सारे फीचर्स का सर्टिफिकेशन आना साफ बता रहा है कि Poco X8 Pro का लॉन्च अब बस कुछ ही हफ्तों दूर है।

6500mAh की धांसू बैटरी – दिनभर चलेगा बिना रुके 

Poco X8 Pro की सबसे बड़ी यूएसपी उसकी बैटरी है। डॉक्यूमेंट में BM6Q कोडनेम वाली बैटरी दिखी है जिसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 6500mAh है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ आप हेवी गेमिंग, नेटफ्लिक्स-यूट्यूब या मल्टीटास्किंग करें – फोन दिनभर साथ नहीं छोड़ेगा। Poco X8 Pro सचमुच बैटरी चैंपियन बनने जा रहा है।

100W फास्ट चार्जिंग – 20 मिनट में फुल चार्ज 

बैटरी बड़ी है तो चार्जिंग भी तेज होनी चाहिए। Poco X8 Pro के साथ MDY-19-EX चार्जर देखा गया है जो फुल 100W चार्जिंग सपोर्ट करता है। 6500mAh बैटरी को 100W चार्जर से चार्ज करने का मतलब है – बस 20-25 मिनट में फोन फिर तैयार! इस सेगमेंट में Poco X8 Pro बैटरी + चार्जिंग का बेस्ट कॉम्बो देने वाला है।

जनवरी में ग्लोबल लॉन्च की पूरी उम्मीद 

पहले की लीक रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Poco X8 सीरीज जनवरी 2026 में ग्लोबल मार्केट में आएगी। अब SGS सर्टिफिकेशन ने इस बात को और पक्का कर दिया है। आमतौर पर सर्टिफिकेशन के 2-4 हफ्ते बाद ही फोन लॉन्च हो जाते हैं। यानी Poco X8 Pro बहुत जल्द आपके हाथ में होगा।

प्रोसेसर का अभी भी सस्पेंस बरकरार

प्रोसेसर को लेकर अभी तक कन्फ्यूजन है। कुछ लीक में Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट की बात है तो कुछ में MediaTek Dimensity 8500-Ultra ज्यादा रियल लग रहा है। पिछले जनरेशन में Poco Neo 7 और Turbo सीरीज में Dimensity चिप्स ही थे, इसलिए Poco X8 Pro में भी MediaTek चिप का इस्तेमाल होने की संभावना ज्यादा है। आधिकारिक अनाउंसमेंट तक इंतजार करना पड़ेगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment