Post Office Schemes : दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी और खुशियों का नहीं, बल्कि धन और समृद्धि का भी प्रतीक है। इस मौके पर हर कोई चाहता है कि उसके घर में लक्ष्मी का वास हो और पैसों की बरसात हो। अगर आप भी इस दिवाली अपने पैसे को सही जगह निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं (Post Office Schemes) आपके लिए शानदार विकल्प हैं।
ये योजनाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनमें अच्छा रिटर्न भी मिलता है। आइए जानते हैं उन 5 पोस्ट ऑफिस स्कीम्स (Post Office Schemes) के बारे में, जो इस दिवाली आपके घर में समृद्धि ला सकती हैं।
मंथली इनकम स्कीम
अगर आप हर महीने एक निश्चित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Schemes) आपके लिए बेस्ट है। इस योजना में आपको 7.4% की ब्याज दर मिलती है।
आप एकल खाते में अधिकतम ₹9 लाख और संयुक्त खाते में ₹15 लाख तक निवेश कर सकते हैं। ब्याज हर महीने आपके खाते में आता है, जो आपको नियमित आय का भरोसा देता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है, जो रिटायरमेंट के बाद या नियमित खर्चों के लिए स्थिर आय चाहते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) लंबे समय के निवेश और टैक्स बचत के लिए सबसे पॉपुलर पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Schemes) है। इसमें आपको 7.10% की सालाना ब्याज दर मिलती है। आप हर साल न्यूनतम ₹500 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश कर सकते हैं।
इसकी अवधि 15 साल की होती है, जिसे और बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। यह योजना उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश चाहते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए शानदार विकल्प है। इस पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Schemes) में 8.20% की शानदार ब्याज दर मिल रही है।
आप ₹250 से लेकर ₹1.5 लाख तक हर साल निवेश कर सकते हैं। यह योजना बेटी की पढ़ाई, शादी या अन्य बड़े खर्चों के लिए मददगार है। साथ ही, इसमें टैक्स बेनिफिट भी मिलता है, जो इसे और आकर्षक बनाता है।
टाइम डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Schemes) बैंक FD जैसा ही है, लेकिन सरकार की गारंटी के साथ ज्यादा सुरक्षित। आप 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं।
ब्याज दरें इस प्रकार हैं- 1 साल के लिए 6.9%, 2 और 3 साल के लिए 7%, और 5 साल के लिए 7.5%। आप सिर्फ ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। 5 साल की जमा पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। यह स्कीम उन लोगों के लिए सही है, जो निश्चित रिटर्न चाहते हैं।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) एक ऐसी पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Schemes) है, जिसमें सरकार की पूरी गारंटी होती है। इसमें 7.7% की ब्याज दर मिलती है और इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है।
आप सिर्फ ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न चाहते हैं।









