iQOO 15 : 26 नवंबर को भारत और ग्लोबल मार्केट में धूमधाम से लॉन्च होने वाला iQOO 15 अभी से सुर्खियों में छाया हुआ है। लॉन्च से ठीक पहले ही इस फ्लैगशिप फोन की कीमत लीक हो गई है। एक ई-कॉमर्स साइट पर iQOO 15 की लिस्टिंग देखी गई, जिसमें भारत में iQOO 15 की संभावित कीमत और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा हो गया है।
पहले ही कन्फर्म हो चुका है कि iQOO 15 में Samsung की नई M14 OLED स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और OriginOS 6 मिलेगा। तो चलिए देखते हैं कितनी होगी iQOO 15 की कीमत।
iQOO 15 के वेरिएंट और लीक हुई कीमत
पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट शेयर की है। उनके अनुसार Amazon India पर iQOO 15 की लिस्टिंग कुछ देर के लिए दिखी थी। इसमें दो वेरिएंट थे:
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज → ₹72,999
- 16GB RAM + 512GB स्टोरेज → ₹79,999
iQOO 15 को Alpha और Legend – दो शानदार कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया था। अगर ये कीमत सही निकली तो iQOO 15 सीधे-सीधे OnePlus 15 को टक्कर देगा, क्योंकि OnePlus 15 की भी यही कीमत है – 12+256GB के लिए ₹72,999 और 16+512GB के लिए ₹79,999।
बता दें कि अभी कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ iQOO 13 सिर्फ ₹54,999 (12+256GB) में आया था। यानी iQOO 15 में करीब 18-20 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
CEO ने खुद दी कीमत बढ़ने की वजह
iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने हाल ही में हिंट दिया था कि नया फ्लैगशिप ₹65,000 से ₹70,000 के बीच आएगा (लॉन्च ऑफर्स के साथ)। कीमत बढ़ने की अफवाहों पर उन्होंने साफ कहा, “कच्चे माल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। अगर सिर्फ 5-10% बढ़ोतरी होती तो हम झेल लेते, लेकिन 60% तक की बढ़ोतरी कोई कंपनी बर्दाश्त नहीं कर सकती।” यानी iQOO 15 की ऊंची कीमत की एक बड़ी वजह ग्लोबल कंपोनेंट कॉस्ट है।
प्री-बुकिंग शुरू – फ्री ईयरबड्स + 12 महीने एक्स्ट्रा वारंटी
अच्छी खबर ये है कि iQOO 15 की प्री-बुकिंग 20 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है। सिर्फ ₹1,000 देकर आप फोन प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी दे रही है:
- ₹1,899 वाले iQOO TWS iE1 ईयरबड्स बिल्कुल मुफ्त
- 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी फ्री
प्री-बुकिंग कैसे करें?
- Amazon पर ‘Pre-Book Now’ बटन दबाएं
- Amazon Pay से ₹1,000 पेमेंट करें
- iQOO 15 प्रोडक्ट पेज पर कन्फर्मेशन चेक करें
फोन लेने के लिए 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से 28 नवंबर रात 11:59 बजे तक लॉगिन करना होगा। कार्ट में iQOO 15 के साथ ईयरबड्स ऑटोमैटिक ऐड हो जाएंगे।
iQOO 15 के धांसू स्पेसिफिकेशन्स (चाइना वर्जन के आधार पर)
- भारत में भी लगभग यही स्पेक्स आने की उम्मीद है:
- 6.85-इंच 2K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट, 130Hz टच सैंपलिंग)
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) + Adreno 840 GPU
- 50MP + 50MP पेरिस्कोप + 50MP अल्ट्रावाइड ट्रिपल कैमरा
- 32MP फ्रंट कैमरा
- 7000mAh बैटरी + 100W वायर्ड + 40W वायरलेस चार्जिंग
- IP68 + IP69 डस्ट & वॉटर रेसिस्टेंस
कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स
तो भाई, 26 नवंबर को देखते हैं असली कीमत क्या आती है। लेकिन लीक के हिसाब से iQOO 15 इस बार प्रीमियम सेगमेंट में सीधा OnePlus 15, Samsung और Xiaomi 15 को टक्कर देने आ रहा है।









