Railway News : आजकल ट्रेनों में सीट कंफर्म कराना किसी बड़े सिरदर्द से कम नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण है टिकट बुकिंग में होने वाली धांधली, जिसकी वजह से जरूरतमंद लोगों को टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब Indian Railways इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
Indian Railways ने टिकट रिजर्वेशन के लिए नया नियम बनाया है, जो पहले सिर्फ तत्काल टिकटों पर लागू था। अब यह नियम सभी रिजर्वेशन टिकटों पर लागू होगा और यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं कि Indian Railways टिकट बुकिंग में क्या नया बदलाव ला रहा है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।
रिजर्वेशन में नया नियम
Indian Railways ने फैसला किया है कि 1 अक्टूबर से रिजर्वेशन विंडो खुलने के पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन पहले से हो चुका है। यह नियम IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा।
पहले यह नियम सिर्फ तत्काल टिकटों के लिए था, लेकिन अब Indian Railways इसे सभी रिजर्वेशन टिकटों के लिए लागू करने जा रहा है। रेलवे के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि टिकट बुकिंग का फायदा असली यूजर्स को मिले और अनधिकृत एजेंटों या धोखेबाजों द्वारा सिस्टम का दुरुपयोग रोका जा सके। यह नियम खास तौर पर IRCTC की ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा।
टिकटिंग सिस्टम होगा और मजबूत
रेलवे के बयान में कहा गया है कि पहले दिन के रिजर्वेशन के शुरुआती 10 मिनट में अधिकृत टिकट एजेंटों को बुकिंग करने से रोकने वाला नियम पहले की तरह जारी रहेगा। वहीं, Computerized Reservation System (PRS) काउंटर्स के जरिए होने वाली बुकिंग का समय और प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। रेलवे का कहना है कि इस नए नियम से ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम और मजबूत होगा, साथ ही धोखाधड़ी वाली बुकिंग में भी कमी आएगी।
Indian Railways ने इस बदलाव को लागू करने के लिए Centre for Railway Information Systems (CRIS) को तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा, जोनल रेलवे अधिकारियों को भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं ताकि नए नियमों का सख्ती से पालन हो सके।
यह नया नियम Indian Railways के यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को और पारदर्शी और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो अपने आधार को IRCTC से लिंक कर लें ताकि 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग में कोई परेशानी न हो।









