Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 26 अक्टूबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 1 नवंबर तक रहेगा। इससे तापमान में तेज गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
आज 10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजस्थान के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। इनमें बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर शामिल हैं। आईएमडी के अनुमान से इन इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सर्दी का प्रभाव और तेज होने की उम्मीद है।
राजस्थान में तापमान: रातें सिहरन भरी, दिन गर्म
प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को 13 शहरों में न्यूनतम पारा 15 डिग्री से नीचे चला गया। पिछले 24 घंटों में सुबह-शाम हल्की ठंडी हवाएं चलीं, तो दिन में तेज धूप ने लोगों को रुला दिया। सबसे ज्यादा ठंड नगौर में पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिन की सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
अगले कुछ दिनों तक बारिश का खेल जारी
आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 27 और 28 अक्टूबर को सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, 27 अक्टूबर को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
उसी तरह, 28 अक्टूबर को भी बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में बारिश के आसार बने हुए हैं।









