Realme Festive Days Sale : दिवाली 2025 को और भी खास बनाने के लिए Realme अपने यूजर्स के लिए Realme Festive Days Sale लेकर आया है। इस फेस्टिव सीजन में कंपनी 600 करोड़ रुपये की शानदार डील्स ऑफर कर रही है, जिसमें Realme के स्मार्टफोन्स और AIoT प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिलेंगे।
ये ऑफर Flipkart की बिग बिलियन डे सेल, Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर के मेनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। Realme ने अपने ऑफर्स को इस तरह डिज़ाइन किया है कि कम कीमत में प्रीमियम टेक्नोलॉजी हर यूजर तक पहुंचे। इसमें बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI, और सुपरकॉइन जैसे कई बेनिफिट्स शामिल हैं। तो आइए, Realme Festive Days Sale की कुछ धांसू डील्स के बारे में जानते हैं।
P सीरीज पर बंपर डिस्काउंट
Realme की P सीरीज के फोन्स इस सेल में खास आकर्षण का केंद्र हैं। Realme P4 Pro को आप 5,000 रुपये के बैंक ऑफर या 5,000 रुपये के सुपरकॉइन बेनिफिट के साथ खरीद सकते हैं।
वहीं, Realme P4 पर 3,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट या सुपरकॉइन ऑफर मिलेगा। अगर आप Realme P3 Lite लेना चाहते हैं, तो इस पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या सुपरकॉइन बेनिफिट मिलेगा। ये धमाकेदार डील्स Flipkart पर 22 सितंबर रात 12 बजे से 23 सितंबर रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
Realme 15 सीरीज पर तगड़ा ऑफर
Realme 15 सीरीज के फोन्स भी इस सेल में छाए रहेंगे। Realme 15 पर आपको 4,000 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा। वहीं, Realme 15T पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप Realme 15 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। ये ऑफर Flipkart पर 22 सितंबर रात 12 बजे से 2 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक लाइव रहेंगे। यह आपके लिए प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है।
Narzo सीरीज पर भी शानदार डील्स
Amazon की दिवाली अर्ली ऐक्सेस ऑफर्स में Realme Narzo 80 Pro (8GB+256GB) को 500 रुपये के प्राइस ड्रॉप और 500 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह डील 21 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, Realme Narzo 80 Lite 5G पर 22 से 23 सितंबर के बीच 1,600 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Realme Narzo 80x को 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
बड्स पर धमाकेदार डिस्काउंट
Realme के AIoT प्रोडक्ट्स में बड्स पर भी शानदार डील्स हैं। 22 सितंबर से शुरू होने वाली इस सेल में आप Realme Buds T110 को 500 रुपये, Buds T200 Lite को 400 रुपये, Buds T200x को 400 रुपये, Wireless 3 Neo को 400 रुपये और Wireless 5 Lite को 200 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ये ऑफर आपके ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।









