Realme GT 8 and GT 8 Pro : रियलमी कंपनी जल्द ही अपनी पॉपुलर GT सीरीज को नया ट्विस्ट देने वाली है। जी हां, Realme GT 8 और GT 8 Pro स्मार्टफोन्स 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च हो रहे हैं।
कंपनी ने इन डिवाइसेस की कुछ बेसिक डिटेल्स पहले ही कन्फर्म कर दी हैं, लेकिन असली मजा तो तब आया जब टिप्स्टर बाल्ड पांडा ने वीबो पर Realme GT 8 और GT 8 Pro की एक्स्ट्रा डिटेल्स शेयर कीं। यूजर्स की एक्साइटमेंट आसमान छू रही है, और हम भी आपको बताते हैं कि लीक के मुताबिक इन फोन्स में क्या-क्या कमाल होने वाला है।
लीक हुए धांसू फीचर्स
लीक के अनुसार, Realme GT 8 और GT 8 Pro दोनों में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देगी। अब बात करें कैमरे की, तो Realme GT 8 में 50MP का मेन कैमरा होगा, साथ ही 8MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। ये सेटअप फोटोग्राफी लवर्स को खुश कर देगा।
दूसरी तरफ, GT 8 Pro में कैमरा गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जाया गया है। यहां 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और धमाकेदार 200MP पेरीस्कोप सेंसर होगा। ऊपर से, कंपनी GT 8 Pro में स्वैप करने वाला डेको कैमरा भी ऐड कर रही है, जो फोटो एडिटिंग को आसान बना देगा। हालांकि, Realme GT 8 में ये फीचर आएगा या नहीं, ये अभी क्लियर नहीं है।
फ्रन्ट कैमरा की डिटेल्स भी दोनों मॉडल्स के लिए अभी पेंडिंग हैं, लेकिन बैक कैमरा ही काफी एक्साइटिंग है।
बैटरी की बात करें तो Realme GT 8 और GT 8 Pro दोनों में 7000mAh की पावरफुल बैटरी पैक की जाएगी, जो लंबे यूज के लिए परफेक्ट है। चार्जिंग स्पीड में GT 8 को 100W वायर्ड चार्जिंग मिलेगी, जबकि GT 8 Pro में 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन होगा।
स्टोरेज और रैम के मामले में भी कोई कमी नहीं – ये फोन 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आएंगे।
प्रोसेसर की पावर देखिए – बेस मॉडल Realme GT 8 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, तो GT 8 Pro को Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलेगा। ये दोनों Realme GT 8 और GT 8 Pro कंपनी के पहले ऐसे डिवाइसेस हो सकते हैं जो Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चलेंगे। कलर ऑप्शन्स भी कूल हैं – ब्लू, व्हाइट और ग्रीन में उपलब्ध होंगे। कुल मिलाकर, Realme GT 8 सीरीज से स्मार्टफोन मार्केट में नया धमाल मचने वाला है!









