---Advertisement---

लॉन्च से पहले ही चर्चा में Realme GT 8, प्रीमियम लुक्स ने बढ़ाया क्रेज

---Advertisement---

Realme GT 8 : रियलमी की ओर से अक्टूबर में Realme GT 8 सीरीज के लॉन्च की तैयारी जोरों पर है। लॉन्च से पहले ही लोग Realme GT 8 की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट वांग वेई और मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Realme GT 8 के स्टैंडर्ड वर्जन में प्रो-लेवल की स्पेसिफिकेशन्स मिलने वाली हैं।

ये फोन AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में भी कमाल की परफॉर्मेंस दे चुका है। चलिए, Realme GT 8 की इन आकर्षक डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Realme GT 8 का AnTuTu स्कोर टॉप पर 

Realme GT 8 में GT 8 Pro जैसी ही 2K रिजॉल्यूशन वाली 144 Hz रिफ्रेश रेट OLED स्क्रीन मिलेगी। ये डिस्प्ले 2000 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। ऊपर से, कंपनी इसमें 4000 निट्स सनलाइट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी जोड़ रही है, जिससे पैनल का 20% हिस्सा आउटडोर में इतनी ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है।

Realme GT 8 के डिस्प्ले में नई टेक्सटाइल कंट्रोल चिप भी होगी, जो 3200 Hz का इंस्टेंट सैंपलिंग रेट और 360 Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग देगी। इससे गेमिंग के दौरान रिस्पॉन्स इतना तेज हो जाएगा कि आपका एक्सपीरियंस लेवल अप हो जाएगा।

अब परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme GT 8 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर चलेगा, जिसमें एक डेडिकेटेड डिस्प्ले प् ोसेसर भी जुड़ा है। टिप्स्टर ने एक इमेज शेयर की है, जिसमें Realme GT 8 का AnTuTu स्कोर 33,22,942 दिख रहा है। टिप्स्टर का कहना है कि ये स्टैंडर्ड वर्जन सबसे पावरफुल होगा।

डिजाइन की बात करें तो Realme GT 8 में ग्लास बैक पैनल, फ्रॉस्टेड मेटल फ्रेम और राउंडेड R-एंगल कॉर्नर्स के साथ रिफाइंड लुक मिलेगा। दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7000 mAh की दमदार बैटरी होगी। Realme GT 8 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 के साथ लॉन्च होगा।

इंडियन मार्केट में भी मचाएगा धमाल

Realme GT 8 Pro को भारत में पहले स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फोन के तौर पर लॉन्च करने की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन ये साफ नहीं है कि स्टैंडर्ड Realme GT 8 को चीन के बाहर के मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। वैसे, Realme GT 8 की ये स्पेसिफिकेशन्स देखकर लग रहा है कि ये इंडिया में भी तहलका मचा देगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment