Realme Narzo 80 Lite 4G : अगर आप बजट सेगमेंट में एक ऐसा पावरफुल फोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें जबरदस्त बैटरी लाइफ हो और ढेर सारी रैम मिले, तो Realme Narzo 80 Lite 4G आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है। खासकर अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ये फोन बेस्ट डील्स के साथ उपलब्ध है।
6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला ये Realme Narzo 80 Lite 4G मात्र 7198 रुपये में मिल रहा है। ऊपर से 295 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी जोड़ा जा सकता है। अगर आप कैशबैक का फायदा उठाना चाहें, तो 359 रुपये तक का कैशबैक भी इस डिवाइस पर पा सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर से तो कीमत और भी कम हो सकती है, लेकिन ये डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।
Realme Narzo 80 Lite 4G में डायनामिक रैम फीचर भी है, जो इसे टोटल 18जीबी रैम तक पहुंचा देता है। बैटरी की बात करें तो 6300mAh की मॉन्स्टर बैटरी मिल रही है, जो पूरे दिन आसानी से साथ निभाएगी। चलिए, अब डिटेल में देखते हैं Realme Narzo 80 Lite 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को।
Realme Narzo 80 Lite 4G के धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने Realme Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है। ये डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखना स्मूथ लगेगा।
डायनामिक रैम फीचर की वजह से Realme Narzo 80 Lite 4G की रैम 18जीबी तक एक्सपैंड हो जाती है। स्टोरेज 128जीबी तक है, तो ऐप्स और फोटोज रखने में कोई दिक्कत नहीं। प्रोसेसर के मोर्चे पर Unisoc T7250 चिपसेट लगा है, जो डेली टास्क्स को आसानी से हैंडल कर लेगा।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए Realme Narzo 80 Lite 4G में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो क्लियर शॉट्स कैप्चर करेगा। सेल्फी के शौकीनों को 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप की बात करें तो 6300mAh बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग और 6 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme UI 6.0 पर चलता है ये फोन। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी फिटेड है, जो यूज करना बेहद आसान है।









