---Advertisement---

Realme P3 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन और तेज प्रोसेसर के साथ कीमत आपके बजट में

---Advertisement---

Realme P3 Lite 5G: रियलमी ने भारत में अपना एक और किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। Realme P3 Lite 5G को P3 सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेटिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं।

साथ ही, Realme P3 Lite 5G में 32MP का शानदार कैमरा भी दिया गया है। अगर आप कम बजट में दमदार फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Realme P3 Lite 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Realme P3 Lite 5G की कीमत और ऑफर

Realme P3 Lite 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। यह फोन लिली व्हाइट, पर्पल ब्लॉसम और मिडनाइट लिली जैसे आकर्षक रंगों में आता है।

खास बात ये है कि 22 सितंबर को रात 12 बजे से Flipkart पर इसकी पहली सेल शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत Realme P3 Lite 5G को 2,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme P3 Lite 5G के शानदार फीचर्स

Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 720 x 1604 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मजा देता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 625 निट्स है, जो धूप में भी क्लियर व्यू देता है। खास रेन वाटर स्मार्ट टच फीचर की वजह से गीले हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। रैम को 18GB तक और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme P3 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर चलता है, जो यूजर्स को स्मूथ और मॉडर्न एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा और अन्य खासियतें

Realme P3 Lite 5G में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन उन लोगों के लिए शानदार है, जो कम बजट में अच्छी फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment