Realme P4 5G : अगर आप बजट में कमाल का स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए ही है। Flipkart की दिवाली सेल में Realme P4 5G पर जबरदस्त डील चल रही है।
ये फोन अब काफी सस्ते दाम पर घर ला सकते हैं, वो भी ढेर सारी स्पेसिफिकेशन्स के साथ। Realme P4 5G में 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऊपर से बैंक कार्ड्स पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी हैं। तो जल्दी से चेक करें ये डील, वरना हाथ से निकल जाएगी।
Realme P4 5G की कीमत और छूट
Realme P4 5G में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। ये फोन नॉर्मल प्राइस 16,999 रुपये का है, लेकिन Flipkart दिवाली सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 5% की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है।
इससे इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 14,999 रुपये रह जाती है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहें, तो 12,950 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ये Realme P4 5G इंजन ब्लू, स्टील ग्रे और फोर्ज रेड कलर्स में उपलब्ध है। दिवाली सेल का फायदा उठाकर Realme P4 5G को अभी बुक करें।
Realme P4 5G फोन की स्पेसिफिकेशन
Realme P4 5G एक पावरफुल मिड-रेंज फोन है, जिसमें 6.77 इंच की बड़ी 144Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो बैक पर 50MP मेन कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा का डुअल सिस्टम है।
सेल्फी लवर्स के लिए 16MP फ्रंट कैमरा भी है। बैटरी की तो बात ही छोड़ दें – 7000mAh की ये बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जो पूरे दिन चलाने के लिए परफेक्ट है।









