---Advertisement---

7000mAh बैटरी वाला Realme P4x धमाकेदार एंट्री को तैयार! 4 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

---Advertisement---

Realme अपना नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी पूरी तारीख और समय की घोषणा भी कर दी है।

फोन का माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है, जहां इसके कलर ऑप्शन, डिजाइन और कई ज़रूरी फीचर्स सामने आ चुके हैं। Realme P4x भारत में तीन शानदार कलर्स—White, Green और Pink—में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च डेट और उपलब्धता

कंपनी ने बताया कि Realme P4x 5G का भारत में लॉन्च 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा। Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट यह कन्फर्म करता है कि फोन वहीं से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

तीन नए कलर, दमदार डिजाइन

Flipkart के माइक्रोसाइट के मुताबिक, Realme P4x 5G तीन आकर्षक रंगों—White, Green और Pink—में लॉन्च होगा। साथ ही फोन का डिजाइन भी अब सामने आ चुका है, जो इसे काफी प्रीमियम लुक देता है।

  • कैमरा और स्टोरेज: 50MP AI कैमरा, 18GB तक RAM
  • Realme ने फोन के कई फीचर्स का खुलासा किया है। इसमें मिलेगा:
  • 50MP AI कैमरा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है
  • MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी, यानी मजबूत बनावट
  • 8GB RAM + 256GB UFS 3.1 स्टोरेज
  • 10GB वर्चुअल RAM सपोर्ट, जिससे कुल RAM बढ़कर 18GB तक हो जाएगी

7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी तगड़ी 7000mAh बैटरी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कंपनी का दावा है कि इसमें मिलेगा

  • 9 घंटे का FPS गेमिंग बैटरी बैकअप
  • 20.6 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक

MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट

फोन को ताकत देगा MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है।

AnTuTu स्कोर, डिस्प्ले और कूलिंग सिस्टम

Realme P4x 5G के बारे में यह भी दावा किया गया है कि इसका AnTuTu स्कोर 7,80,000+ है।

इसके अलावा मिलेगा

  • 144Hz तक स्क्रीन रिफ्रेश रेट
  • 1000 nits पीक ब्राइटनेस
  • 5,300 sq mm VC FrostCare कूलिंग सिस्टम, जो CPU का तापमान 20°C तक कम कर सकता है

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment