---Advertisement---

Realme Watch 5 : 16 दिन बैटरी, 108 स्पोर्ट्स मोड, GPS – अब Apple Watch Ultra का क्या होगा

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : कुछ ही दिन पहले रियलमी ने ऐलान किया था कि वो भारत में अपनी धांसू स्मार्टवॉच Realme Watch 5 बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। फ्लिपकार्ट पर भी इसकी लिस्टिंग हो चुकी है, जिससे साफ हो गया कि ये वहीं बिकेगी।

पहले तो फ्लिपकार्ट पर सिर्फ नाम था, न स्पेक्स पता थे, न लॉन्च डेट। अब लॉन्च डेट का तो अभी भी इंतज़ार है, लेकिन रियलमी ने इस वॉच के सारे बड़े-बड़े फीचर्स खोलकर रख दिए हैं – और यकीन मानिए, इसे देखते ही आपके मुंह से निकलेगा, “अरे ये तो Apple Watch Ultra की हमशक्ल लग रही है!”

Realme Watch 5 में है ये धमाकेदार फीचर्स

सबसे पहले बात करते हैं इसके लुक और डिस्प्ले की। इसमें 1.97 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 390×450 पिक्सल है। ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है, 60Hz रिफ्रेश रेट है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 79%। मतलब धूप में भी साफ-साफ दिखेगी।

ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले भी है जो अपने आप दिन-रात के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। बॉडी में एल्यूमिनियम अलॉय क्राउन और हनीकॉम्ब डिज़ाइन वाला स्पीकर है – प्रीमियम फीलिंग फुल ऑन।

बैटरी की बात करें तो 460mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। नॉर्मल यूज़ में 16 दिन, लाइट स्मार्ट मोड में 20 दिन तक चल जाएगी। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए 720 मिनट (यानी पूरे 12 घंटे) तक बात कर सकते हो एक चार्ज में।

स्पोर्ट्स और फिटनेस का पूरा खजाना

अगर आप जिम फ्रीक या रनिंग लवर हो तो ये वॉच आपके लिए जन्नत है। 108 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, इंडिपेंडेंट GPS (5 GNSS सैटेलाइट सिस्टम के साथ), वन-टैप से सारी एक्टिविटी डेटा। हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, पीरियड्स ट्रैकिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज – सब कुछ है। रियलमी इसे “ऑन-रिस्ट पर्सनल कोच” बोल रही है – इसमें रनिंग कोर्स, पेसिंग गाइड, स्मार्ट रनिंग पार्टनर जैसे फीचर्स हैं।

और भी ढेर सारे कूल फीचर्स

  • IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट – पानी में नहाओ, बारिश में भीगो, कुछ नहीं होगा
  • HD ब्लूटूथ कॉलिंग + इंडिपेंडेंट इंटरकॉम
  • NFC कार्ड सपोर्ट300 से ज्यादा वॉच फेस (कस्टम, एनिमेटेड, एल्बम वाले भी)
  • कंपास, गेम गार्डियन मोड, पोस्ट-वर्कआउट एनालिसिस
  • 3D वेव वाला वाइब्रेंट कलर स्ट्रैप जो बहुत स्टाइलिश लगता है

ये स्मार्टवॉच ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब भारत में इसका इंतज़ार खत्म होने वाला है। जैसे ही रियलमी लॉन्च डेट और कीमत अनाउंस करेगी, हम सबसे पहले आपको बताएंगे। तब तक कमेंट में बताओ – क्या आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हो?

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment