Redmi K90 Pro Max : रेडमी का नया स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं रेडमी K90 प्रो मैक्स की। ये फोन चीन में 23 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने लॉन्च से पहले ही अपने आने वाले K-सीरीज फोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। रेडमी K90 प्रो मैक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
डिजाइन से साफ पता चल रहा है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में जोरदार साउंड के लिए बोस द्वारा ट्यून किए गए स्पीकर्स लगे होंगे। इसके एक कलर वेरिएंट में डेनिम जैसे टेक्सचर वाला रियर पैनल होगा। रेडमी K90 प्रो मैक्स के साथ स्टैंडर्ड रेडमी K90 मॉडल भी लॉन्च होगा। तो आइए, जानते हैं इस अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास बातें होंगी…
रेडमी K90 प्रो मैक्स का डिजाइन और फीचर्स (संभावित स्पेक्स)
रेडमी के लेटेस्ट टीजर से साफ झलक रहा है कि रेडमी K90 प्रो मैक्स डुअल-टोन टेक्सचर्ड डेनिम ब्लू फिनिश में आएगा। कंपनी के मुताबिक, इस वर्जन में सिल्वर कलर का मिडिल फ्रेम और कैमरा आइलैंड होगा।
मजबूती के लिए इसमें नैनो-लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जो यूवी किरणों, पीलेपन और गंदगी से भी पूरी तरह सुरक्षित रखेगा। ये फोन फ्लोइंग गोल्ड व्हाइट कलर में भी मिलेगा।
फ्रंट साइड की बात करें तो रेडमी K90 प्रो मैक्स में सेल्फी कैमरे के लिए बीच में एक होल-पंच कटआउट होगा, और डिस्प्ले पर बेहद पतले, बराबर के बेजेल्स नजर आएंगे। रियर पैनल पर एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें 2×2 ग्रिड में चार गोल कटआउट हैं।
इनमें से तीन में एक पेरिस्कोप सेंसर के साथ कैमरा लेंस लगे होंगे, जबकि चौथे में शायद कोई एक्स्ट्रा अननोन सेंसर होगा, जिसके बीच में एलईडी फ्लैश लगा है। रेडमी K90 प्रो मैक्स का ये डिजाइन वाकई कमाल का लग रहा है, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।
दमदार साउंड के लिए बोस के स्पीकर्स
मेन कैमरा मॉड्यूल के ठीक बगल में एक अलग गोल कटआउट दिख रहा है, जिस पर ‘Sound by Bose’ लिखा है। ये रेडमी और बोस की साझेदारी को हाइलाइट करता है, जिससे साफ है कि रेडमी K90 प्रो मैक्स का बिल्ट-इन ऑडियो सिस्टम बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए प्रोफेशनली ट्यून किया गया होगा।
वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं किनारे पर प्लेस्ड हैं। रेडमी K90 प्रो मैक्स के बोस स्पीकर्स से म्यूजिक लवर्स को मिलने वाला साउंड एक्सपीरियंस तो कमाल का होगा ही।
फोन में दमदार चिप और फास्ट चार्जिंग का कमाल
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि रेडमी K90 प्रो मैक्स चीन में 23 अक्टूबर को लोकल टाइम के हिसाब से शाम 7 बजे (भारतीय टाइम के मुताबिक शाम 4:30 बजे) लॉन्च होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की उम्मीद है। रेडमी K90 प्रो मैक्स इन स्पेक्स के साथ परफॉर्मेंस के मामले में किसी से पीछे नहीं ठहरने वाला।









