Redmi Tablet : अगर आप नया टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है! Redmi अपने शानदार टैबलेट्स पर 25% तक की बंपर छूट दे रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर और बैंकिंग डील्स के साथ ऐसा धमाका किया है कि 25,000 रुपये का Redmi टैबलेट आप सिर्फ 999 रुपये में घर ला सकते हैं।
इन टैबलेट्स में पावरफुल प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार क्वॉड स्पीकर्स जैसे फीचर्स हैं, जो आपके एंटरटेनमेंट और वर्क को अगले लेवल पर ले जाएंगे। आइए, जानते हैं Redmi के किन टैबलेट्स पर कितनी छूट मिल रही है और क्या-क्या खासियतें हैं।
Redmi Pad Pro 5G
Redmi Pad Pro 5G की कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन 20% छूट के बाद इसे सिर्फ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही, 22,750 रुपये का शानदार एक्सचेंज ऑफर भी है। यह टैबलेट 12.1 इंच की 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। गेमिंग हो, वीडियो स्ट्रीमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह टैबलेट हर काम में माहिर है।
Redmi Pad 2
Redmi Pad 2 Wi-Fi + Cellular को 23% छूट के साथ 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही, 16,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। इसमें 2.5K हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले, 9,000mAh की बैटरी और AI फीचर्स हैं। खास बात ये है कि यह Active Pen Support के साथ आता है, जो क्रिएटिव लोगों के लिए परफेक्ट है।
Redmi Pad Pro
Redmi Pad Pro को 24% छूट के बाद 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 12.1 इंच की 2.5K डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।
Redmi Pad SE
Redmi Pad SE को 25% छूट के बाद 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 11 इंच की FHD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह टैबलेट स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बजट में शानदार ऑप्शन है।
Xiaomi Pad 7
Xiaomi Pad 7 पर 29% की भारी छूट है, जिसके बाद इसे 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 3.2K CrystalRes डिस्प्ले, Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स हैं। यह टैबलेट हाई-एंड परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए बना है।
Xiaomi Pad 6
Xiaomi Pad 6 को 41% छूट के साथ सिर्फ 23,497 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Snapdragon 870 चिपसेट, 2.8K+ डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं। यह टैबलेट उन लोगों के लिए है, जो बजट में फ्लैगशिप-लेवल अनुभव चाहते हैं।









