---Advertisement---

Creta-Seltos को टक्कर देने Renault Duster तैयार – लॉन्च डेट फाइनल

---Advertisement---

Renault Duster : एक समय था जब भारतीय सड़कों पर Renault Duster का जलवा था। हर कोई इसे पसंद करता था। अब खबर ये है कि Renault Duster एक बार फिर भारत लौट रही है, वो भी पूरी तरह नए लुक और फीचर्स के साथ! कंपनी ने साफ कर दिया है कि नई जनरेशन Renault Duster को 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

पिछले कई महीनों से ये गाड़ी टेस्टिंग के दौरान बार-बार स्पॉट हो रही है। ताजा स्पाई तस्वीरों में Renault Duster को हर कोण से देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि ये SUV चेन्नई के प्लांट से सीधे टेस्ट ड्राइव के लिए निकली है।

नया लुक ऐसा कि देखते रह जाओगे

नई Renault Duster का डिजाइन देखकर पुराने फैंस भी हैरान रह जाएंगे। सामने की तरफ Y-शेप्ड LED DRLs, नए पॉलिगोनल हेडलैम्प्स, मस्कुलर बंपर और बड़े-बड़े अक्षरों में RENAULT लिखा हुआ ग्रिल मिलेगा। साइड से देखें तो मोटी बॉडी क्लैडिंग, पॉलिगोनल व्हील आर्च, स्टाइलिश रूफ रेल्स और C-पिलर पर छिपे हुए रियर डोर हैंडल इसे बिल्कुल प्रीमियम लुक दे रहे हैं।

पीछे की तरफ Y-शेप्ड टेल लाइट्स, स्पोर्टी स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना इसे पूरा स्पोर्टी टच देते हैं। कुल मिलाकर Renault Duster अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक और मॉडर्न लग रही है।

अंदर बैठोगे तो बाहर निकलने का मन नहीं करेगा

इंटीरियर में तो Renault Duster ने सबको चौंकाने वाला सरप्राइज दिया है – ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड! इंटरनेशनल मॉडल की तरह भारत में भी 10.1 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो-ऐपल कारप्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और OTA अपडेट्स मिलने की पूरी उम्मीद है।

सेफ्टी में कोई कसर नहीं छोड़ी – ADAS, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सब कुछ होगा। यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में भी Renault Duster को 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

इंजन, कीमत और मुकाबला

शुरुआत में Renault Duster पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, बाद में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG वर्जन भी लॉन्च होंगे। ये 4.2-4.4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आएगी और Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। सबसे बड़ी खुशखबरी – कीमत 11 लाख रुपये से कम रखे जाने की पूरी संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment