Reno 14 5G : भारत में त्योहारों का सीजन आते ही स्मार्टफोन कंपनियां अपने यूजर्स के लिए कुछ खास लेकर आती हैं। इस बार OPPO ने अपने ग्राहकों को दीवाली का शानदार तोहफा दिया है।
कंपनी ने लॉन्च किया है OPPO Reno14 5G Diwali Edition, जो न सिर्फ अपने अनोखे डिजाइन और रंगों के लिए सुर्खियां बटोर रहा है, बल्कि इसमें दुनिया की पहली Heat-Sensitive कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इस स्मार्टफोन का बैक पैनल आपके हाथ की गर्मी से ब्लैक से गोल्डन रंग में बदल जाता है, जो दीवाली की रौनक और चमक को और भी खास बनाता है।
अनोखा डिजाइन, भारतीय संस्कृति की झलक
OPPO Reno14 5G Diwali Edition का डिजाइन भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। इसमें मंडला, मोर और दीयों जैसे पैटर्न शामिल किए गए हैं, जो दीवाली के उत्सव का एहसास दिलाते हैं। यह स्मार्टफोन प्रीमियम ब्लैक-गोल्ड पैलेट में आता है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है। मजबूती के लिए फोन में अल्यूमिनियम फ्रेम, Gorilla Glass 7i और IP66/IP68/IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से बचाती है।
कीमत और शानदार फेस्टिव ऑफर्स
OPPO Reno14 5G Diwali Edition के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। लेकिन दीवाली के मौके पर यह फोन Flipkart, Amazon और OPPO ई-स्टोर पर सिर्फ 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और पुराने फोन पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। साथ ही, 6 महीने तक बिना ब्याज वाली EMI का ऑप्शन भी है, जो इसे और भी किफायती बनाता है।
OPPO Reno14 5G Diwali Edition के धांसू फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका GlowShift Heat-Sensitive बैक पैनल, जो ब्लैक से गोल्डन रंग में बदलता है। यह डिजाइन दीवाली की चमक को और भी खास बनाता है। फोन में मंडला और मोर जैसे डिजाइन के साथ गोल्डन टच दिया गया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 7.42mm पतला है, जो इसे स्टाइलिश और हैंडी बनाता है।
OPPO Reno14 5G Diwali Edition में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 1200 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल जूम), 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने के लिए AI Editor 2.0, AI Best Face और AI Eraser जैसे फीचर्स भी हैं।
यह फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस है, जो 20% ज्यादा परफॉर्मेंस और 30% बेहतर पावर एफिशियंसी देता है। साथ ही, ColorOS 15 और AI Translate, AI VoiceScribe जैसे फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं।
लंबी बैटरी लाइफ और मजबूती
OPPO Reno14 5G Diwali Edition में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 5 साल तक टिकाऊ है और 2 दिन तक आसानी से चल सकती है। इसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। फोन की मजबूती के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन हैं, जो इसे पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स के खिलाफ पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं।









