---Advertisement---

Skoda Kodiaq खरीदने का सही समय, नवंबर में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

---Advertisement---

Skoda Kodiaq : अगले कुछ दिनों में अपनी फैमिली के लिए 7-सीटर एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, स्कोडा अपनी धांसू 7-सीटर एसयूवी Skoda Kodiaq पर नवंबर, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक Skoda Kodiaq पर अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

इस ऑफर में 1.50 लाख रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

स्कोडा Skoda Kodiaq चौड़ी क्रोम ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स, और नई लाइट बार के साथ इसका फ्रंट काफी दमदार दिखती है। वहीं, Skoda Kodiaq के केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

Skoda Kodiaq में दमदार 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है जो करीब 204bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है जो Skoda Kodiaq को हर तरह की सड़क पर बेहतरीन कंट्रोल देता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

भारत में Skoda Kodiaq की एक्स-शोरूम कीमत 46.89 लाख रुपये से शुरू होकर 48.69 लाख रुपये तक जाती है। यह कीमत इसे देश के प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में सीधे टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी गाड़ियों के मुकाबले में खड़ा करती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment