River EV : दिल्ली के राजौरी गार्डन में River EV ने उत्तर भारत में अपनी धमाकेदार एंट्री मार ली है। यहां कंपनी ने अपना पहला स्टोर खोल दिया है, जो 6,300 वर्गफुट में फैला हुआ है। इस स्टोर में River EV का स्टार प्रोडक्ट, इलेक्ट्रिक स्कूटर Indi को खास तौर पर शोकेस किया गया है। Indi स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,44,259 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
इसमें 4kWh का बैटरी पैक लगा है, जो 161 km (IDC) की जबरदस्त रेंज देता है। ऊपर से, यहां एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज का शानदार कलेक्शन भी मिलेगा। आइए, River EV की Indi स्कूटर और इस स्टोर की खास बातें जानते हैं।
River EV एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी है, जो डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है। इसे मार्च 2021 में अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज ने शुरू किया था। दिल्ली स्टोर के साथ अब River EV के भारत भर में 34 स्टोर हो चुके हैं। इनकी मौजूदगी बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोयंबटूर, हुबली और पटना जैसे बड़े शहरों में है।
100+ शहरों में दबदबा कायम करने की तैयारी
दक्षिण भारत से निकलकर River EV अब उत्तर भारत पर फोकस कर रहा है। दिल्ली उसके लिए एक बड़ा ग्रोथ मार्केट है, जो ब्रांड को पूरे देश के कस्टमर्स तक पहुंचाने में मदद करेगा। 2026 तक 100+ शहरों में स्टोर खोलने का प्लान है। इसी कड़ी में River EV जल्द ही राजस्थान, पंजाब और गुजरात में नए शोरूम लॉन्च करने वाला है। इससे Indi स्कूटर और River EV की पकड़ पूरे भारत में और मजबूत हो जाएगी।
River Side Studio
River EV ने अपने स्टोर में River Side Studio भी लॉन्च किया है। ये एक क्रिएटिव कम्युनिटी स्पेस है, जहां हेल्प, वर्कशॉप्स और इवेंट्स के लिए जगह बनी है। River EV के फैंस यहां आकर Indi स्कूटर के बारे में ज्यादा जान सकेंगे और नई-नई आइडियाज शेयर कर सकेंगे।
1,800 यूनिट मासिक बिक्री
इस साल अगस्त 2025 में River EV ने 1,800 यूनिट्स की मासिक बिक्री का मील का पत्थर पार कर लिया। ये आंकड़े बताते हैं कि River EV के प्रोडक्ट्स, खासकर Indi स्कूटर की डिमांड आसमान छू रही है। इसी मौके पर दिल्ली लॉन्च में Indi का अपग्रेडेड वर्जन भी पेश किया गया, जो और भी पावरफुल है।
बुकिंग कैसे करें? इतना आसान कभी नहीं था!
Indi Gen 3 अब दिल्ली के राजौरी गार्डन स्टोर पर टेस्ट राइड और बुकिंग के लिए तैयार है। अगर आप घर बैठे बुकिंग करना चाहें, तो River EV की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rideriver.com पर जाकर आसानी से Indi स्कूटर बुक कर सकते हैं। River EV ने सब कुछ इतना सिंपल बना दिया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में एंट्री लेना बच्चों का खेल हो गया।
सीईओ अरविंद मणि का धमाकेदार बयान
लॉन्च इवेंट पर River EV के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद मणि ने कहा, “दिल्ली भारत के सबसे डायनैमिक और इंफ्लुएंशियल टू-व्हीलर मार्केट्स में से एक है। ये हमारे लिए स्केल और ऑपर्चुनिटी दोनों का सिंबल है। Indi स्कूटर को पहले ही कई जगहों पर जबरदस्त प्यार मिला है, और हमें यकीन है कि दिल्ली के राइडर्स के साथ भी ये गहरा कनेक्शन बना लेगा।” River EV की Indi स्कूटर से दिल्ली की सड़कें जल्द ही ग्रीन और स्मार्ट हो जाएंगी!









