Royal Enfield Bullet 350 : अगर आप भी उन राइडर्स में से हैं, जिनका दिल अब भी Royal Enfield Bullet 350 के ठहाके पर धड़कता है, तो ये खबर आपके लिए है। भारत की सबसे आइकॉनिक बाइक Royal Enfield Bullet 350 अब और भी किफायती हो गई है।
सरकार के नए GST कट और आसान EMI स्कीम्स ने Royal Enfield Bullet 350 को पहले से ज्यादा लोगों की पहुंच में ला दिया है। तो चलिए, जानते हैं कि आज Royal Enfield Bullet 350 खरीदने पर हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी।
Royal Enfield Bullet 350 की खासियत
Royal Enfield Bullet 350 सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक लेजेंड है, जो दशकों से भारतीय सड़कों पर राज कर रही है। अपडेटेड टेक्नोलॉजी के बावजूद Royal Enfield Bullet 350 ने अपनी ओल्ड-स्कूल चार्म और वो मशहूर ‘थंपिंग’ साउंड बरकरार रखी है।
Royal Enfield Bullet 350 की कीमत 1.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) से शुरू होती है। इसमें 349 cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 20.2 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही 5-स्पीड गियरबॉक्स Royal Enfield Bullet 350 को परफेक्ट क्रूजर बनाता है।
कम GST और ज्यादा बचत
सितंबर 2025 में लागू नए टैक्स स्ट्रक्चर के तहत 350cc तक की बाइक्स पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे Royal Enfield Bullet 350 जैसी बाइक्स लगभग 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक सस्ती हो गई हैं। यानी अब Royal Enfield Bullet 350 का सपना पूरा करना और आसान हो गया है।
EMI कितना देना होगा हर महीने?
Royal Enfield Bullet 350 की एक्स-शोरूम प्राइस 1,62,795 रुपये है। मान लीजिए आप 62,795 रुपये का डाउनपेमेंट करके 1 लाख का लोन लेते हैं, तो 9.50 फीसद ब्याज दर से 24 महीने की मंथली EMI 4,591 रुपये बनेगी। आइए, अलग-अलग ब्याज दर और अवधि के आधार पर EMI डिटेल्स देखते हैं।
9.5% ब्याज पर 24 महीने की EMI 4,591 रुपये, जबकि 36 महीने की EMI 3,227 रुपये। 10% ब्याज पर 24 महीने की EMI 4,614 रुपये और 36 महीने की EMI 3,249 रुपये।
अगर आप हमेशा से Royal Enfield Bullet 350 लेना चाहते थे और भाई कहकर टालते रहे, तो नवंबर 2025 का महीना सही वक्त है। जी हां, क्योंकि कम GST, आसान EMI और दमदार परफॉर्मेंस के साथ Royal Enfield Bullet 350 आज भी वही रॉयल एहसास देती है, जो हर भारतीय राइडर के दिल में बसती है।









