---Advertisement---

जनवरी 2026 में आ रही Royal Enfield Bullet 650, क्या ये आपकी अगली टूरिंग बाइक बनेगी?

---Advertisement---

Royal Enfield Bullet 650 : रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) एक बार फिर भारतीय बाइक मार्केट में धमाल मचाने वाली है। कंपनी जनवरी 2026 में लॉन्च करने जा रही अपनी सबसे पावरफुल बुलेट, यानी रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 (Royal Enfield Bullet 650) को। मोटोवर्स 2025 (Motoverse 2025) में भारत में डेब्यू के बाद से ही Bullet 650 फैंस के बीच तहलका मचा रही है। अगर आप भी Royal Enfield Bullet 650 खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये पूरी डिटेल आपके काम की है।

बुलेट 650: पुरानी यादों का धमाकेदार नया अवतार

Royal Enfield Bullet 650 का नाम ही क्लासिक लुक और रोड पर राज करने वाली दमदारी का दम भरता है। ज्यादा पावर और मॉडर्न फीचर्स से लैस Bullet 650 उसी पुराने DNA को नई ऊंचाई देती है। इसमें क्लासिक टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, हाथों से पेंट किए पिनस्ट्राइप्स, आइकॉनिक विंग्ड RE बैज, टाइगर-आई पायलट लैंप, रेट्रो राउंड LED हेडलैंप, चमचमाते क्रोम पार्ट्स और मल्टी-स्पोक व्हील्स हैं। ये सब मिलकर Royal Enfield Bullet 650 को पुरानी बुलेट की रॉयलनेस और नई टेक्नोलॉजी का कमाल का मेल बनाते हैं।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की खासियतें

Royal Enfield Bullet 650 से जुड़ी सारी जरूरी डिटेल्स देखिए।

एक्सपेक्टेड लॉन्च: जनवरी 2026

  • 650cc फैमिली:
  • Bear 650
  • Super Meteor 650
  • Classic 650
  • Continental GT 650
  • Shotgun 650
  • Interceptor 650

इंजन: 648cc पैरलल-ट्विन

  • ट्रांसमिशन: 6-स्पीड
  • पावर: 47 bhp
  • टॉर्क: 52.3 Nm

लंबी राइड्स के लिए बुलेट 650 का कम्फर्ट कमाल

Royal Enfield हमेशा से टूरिंग बाइक्स की मास्टर रही है और Bullet 650 इसमें नंबर वन है। इसमें लंबी-चौड़ी बेंच सीट्स हैं, जो लंबी राइड पर भी पीठ को आराम देंगी। स्ट्रॉन्ग स्टील ट्यूबलर फ्रेम, 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील्स, 243 kg वजन वाली Royal Enfield Bullet 650 रोड पर स्टेबल रहेगी। डुअल-चैनल ABS वाले डिस्क ब्रेक्स, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और फुल LED लाइटिंग इसे और प्रैक्टिकल बनाते हैं।

पावरफुल इंजन से बुलेट 650 का असली जलवा

Royal Enfield Bullet 650 की असली ताकत है इसका 648cc पैरलल-ट्विन इंजन, जो Interceptor 650 और Continental GT 650 में फिट बैठता है और बेहद भरोसेमंद है। ये इंजन 47 bhp पावर और 52.3 Nm टॉर्क देता है, एयर-ऑयल कूल्ड के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स। Bullet 650 की राइड बुलेट 350 से कहीं ज्यादा स्मूद और रिफाइंड होगी। अब ये सिर्फ दिखने में भारी नहीं, चलाने में भी पावरफुल Bullet साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment