Royal Enfield Classic 350 : अगर आप भारतीय मोटरसाइकिल मार्केट पर नजर रखते हैं, तो जानते ही होंगे कि रॉयल एनफील्ड का क्रेज कभी कम नहीं होता। खासकर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, जो सालों से राइडर्स की पहली पसंद बनी हुई है। अक्टूबर 2025 के आंकड़े एक बार फिर साबित करते हैं कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कोई साधारण बाइक नहीं, बल्कि एक इमोशन है जो हर महीने नए रिकॉर्ड बना रही है।
इस बार भी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने नंबर 1 की कुर्सी हथिया ली, बाकी सभी मॉडल्स को पीछे छोड़ते हुए। आइए, इसके धमाकेदार सेल्स रिपोर्ट और सरकारी डेटा के आधार पर बाकी मॉडल्स की पूरी स्थिति जानते हैं।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की धांसू बिक्री
अक्टूबर 2025 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के लिए बेहद शानदार रहा। पूरे महीने में इस बाइक को 46,573 नए कस्टमर्स मिले, जो किसी भी 350cc बाइक के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल की तुलना में सेल्स में 21.61% की बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर 2024 में 38,297 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि इस बार करीब 8,300 यूनिट्स ज्यादा बिकीं। इतनी जबरदस्त बिक्री पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने अकेले 39.86% मार्केट शेयर कब्जा लिया, जो इसकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा सबूत है।
बुलेट 350 का मजबूत कब्जा
दूसरे नंबर पर वो बाइक है जो दशकों से भारतीय दिलों पर राज कर रही है – रॉयल एनफील्ड बुलेट 350। अक्टूबर 2025 में इसने 25,560 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल से 13.65% ज्यादा है। इसका मतलब साफ है कि बुलेट का पुराना जादू आज भी वैसा ही बरकरार है। डिजाइन, साउंड और राइडिंग फील – ये तीनों चीजें इसे लोगों की पहली चॉइस बनाती हैं।
हंटर 350 की स्थिर बढ़त
तीसरे स्थान पर रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने जगह बनाई, जिसकी बिक्री 21,823 यूनिट्स पहुंची। ये बाइक युवाओं को सबसे ज्यादा भाती है, इसलिए इसमें सालाना 2.22% की ग्रोथ दर्ज हुई। हल्का वजन, मॉडर्न लुक और स्पोर्टी राइडिंग स्टाइल इसके सबसे बड़े हथियार हैं।
मेटियोर 350 पर डिमांड का बड़ा धमाका
चौथे नंबर पर रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 ने शानदार नंबर्स दिखाए, 14,748 यूनिट्स की बिक्री के साथ। खास बात ये कि इसमें 32.44% की ग्रोथ हुई, जो इस महीने की लिस्ट में सबसे ऊंची दरों में से एक है। इसका कम्फर्टेबल क्रूजर पोजिशन और स्मूथ इंजन लॉन्ग राइडर्स को खींचता है।
650 ट्विन्स का स्थिर मार्केट कंट्रोल
पांचवें रैंक पर रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स, जो अपनी पावर और प्रीमियम रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। अक्टूबर 2025 में इसने 3,365 यूनिट्स बेचीं, जो सालाना आधार पर 4.57% की बढ़ोतरी दर्शाती है। इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी मॉडल्स दोनों ही इस सेगमेंट की धड़कन बने हुए हैं।
हिमालयन का मजबूत पकड़
छठे स्थान पर नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन ने 2,561 यूनिट्स की बिक्री की और 16.46% की बढ़ोतरी देखी। ये बाइक एडवेंचर टूरिंग एंजॉय करने वालों की पहली पसंद बन चुकी है।
गोरिल्ला, सुपर मेटियोर और शॉटगन में सेल्स गिरावट
सातवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला रही, जिसकी 1,196 यूनिट्स बिकीं लेकिन 24.49% की गिरावट आई। सुपर मेटियोर 650 आठवें स्थान पर 890 यूनिट्स के साथ 32.06% नीचे गई। शॉटगन ने तो सिर्फ 128 यूनिट्स बेचीं और 57.48% की भारी गिरावट झेली।
कुल सेल्स डेटा
इन सभी मॉडल्स को मिलाकर रॉयल एनफील्ड ने अक्टूबर 2025 में कुल 1,16,844 नई मोटरसाइकिल्स बेचीं। ये आंकड़ा पिछले साल से 14.68% की शानदार ग्रोथ दिखाता है, जो बताता है कि कंपनी का भारतीय मार्केट में कंट्रोल अभी भी बेहद मजबूत है।









