Royal Enfield Flying Flea S6 EV : रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अब अपने इलेक्ट्रिक मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। कंपनी ने Flying Flea Scrambler EV (Flying Flea Scrambler EV – FF.S6) को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है, जो 2026 के अंत तक भारतीय और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च होगी। यह बाइक रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Flying Flea का दूसरा मॉडल है, जिसे मिलान में चल रहे EICMA 2025 मोटर शो में पेश किया गया।
WWII से प्रेरित, अब EV अवतार में
Flying Flea नाम रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की एक पुरानी मोटरसाइकिल से लिया गया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान एयरड्रॉप की जाती थी, ताकि सैनिक तेजी से आगे बढ़ सकें। अब यही इतिहास मॉडर्न Flying Flea Scrambler EV के रूप में वापस आ रहा है। यह हल्की, एडवेंचर से भरपूर और हर तरह की सड़कों पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्लासिक लुक और मॉडर्न टच
नई Flying Flea S6 EV का डिजाइन बेहद सादा लेकिन आकर्षक है, जिसमें रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की क्लासिक स्टाइल साफ दिखती है। इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील्स, चेन ड्राइव सिस्टम और एक गोल टचस्क्रीन क्लस्टर दिया गया है, जो पुराने और नए का परफेक्ट मिश्रण लगता है। इसका फिन-डिजाइन वाला मैग्नीशियम बैटरी केस वजन कम रखता है और बैटरी को ठंडा रखने में मदद करता है।
दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस
Flying Flea S6 को हाई-टॉर्क इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलेगी, जो ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों जगह कॉन्फिडेंट और स्मूद राइड देती है। इसमें लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन, ऑफ-रोड मोड, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और लीन-एंगल बेस्ड ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। यह इसे सिर्फ स्टाइलिश सिटी बाइक ही नहीं, बल्कि हल्की ट्रेल्स पर भी भरोसेमंद Flying Flea Scrambler EV बनाती है।
टेक्नोलॉजी में कोई समझौता नहीं
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने Flying Flea S6 में हाई-एंड टेक्नोलॉजी का पूरा ध्यान रखा है। बाइक में Qualcomm Snapdragon QWM2290 प्रोसेसर, इन-हाउस ऑपरेटिंग सिस्टम, 4G, Wi-Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ वॉयस असिस्ट फंक्शन है। NXP माइक्रोकंट्रोलर्स एनर्जी मैनेजमेंट और सिक्योर डेटा कम्युनिकेशन को हैंडल करते हैं।
राइडर्स स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच ऐप से बाइक के मोड्स, डायग्नॉस्टिक्स और चार्जिंग कंट्रोल कर सकते हैं। OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट्स की सुविधा भी है, यानी Flying Flea Scrambler EV समय के साथ खुद को और बेहतर बनाती रहेगी।
लॉन्च और कीमत
रॉयल एनफील्ड Flying Flea S6 EV (Royal Enfield Flying Flea S6 EV) को 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसे भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट में बेचा जाएगा। कीमत के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन उम्मीद है कि इसे कंपीटिटिव रेंज में रखा जाएगा, ताकि हीरो (Hero MotoCorp) और TVS की आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स को कड़ी टक्कर मिल सके।









