Royal Enfield Himalayan 750 : रॉयल एनफील्ड की दुनिया में कुछ लॉन्च ऐसे होते हैं जिनका इंतज़ार सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया करती है। ऐसा ही एक नाम है – Royal Enfield Himalayan 750। पिछले कुछ महीनों में इस बाइक को लेकर एक्साइटमेंट हद से ज्यादा बढ़ गई थी, खासकर Motoverse इवेंट के बाद तो फैंस बेकरार हो गए थे।
हालांकि कंपनी ने Motoverse में Himalayan 750 को नहीं दिखाया, लेकिन अब रॉयल एनफील्ड के CEO ने साफ-साफ बता दिया है कि ये ताकतवर एडवेंचर मशीन 2026 के EICMA शो से पहले नहीं आएगी। तो चलिए जानते हैं Royal Enfield Himalayan 750 से क्या-क्या उम्मीद की जा रही है।
ग्लोबल डेब्यू अब भी अधूरा
Royal Enfield Himalayan 750 का पहला ग्लोबल दिखावा EICMA 2025 में हुआ था। इटली के मिलान में ये बाइक प्री-प्रोडक्शन प्रोटोटाइप के रूप में पेश की गई थी। दुनिया भर के राइडर्स इसे देखकर दीवाने हो गए थे। इसके बाद सबको लगा कि 2025 Motoverse में तो भारत में भी ये धमाका करेगी।
लेकिन अब CEO बी गोविंदराजन ने साफ कर दिया है कि Himalayan 750 का प्रोडक्शन मॉडल 2026 से पहले तैयार नहीं होगा और इसका लॉन्च सीधे EICMA 2026 से जुड़ा हुआ लग रहा है। मतलब फैंस को अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा।
फाइनल प्रोडक्शन वर्जन पर काम जारी
CEO ने बताया कि अभी Royal Enfield Himalayan 750 प्रोजेक्ट डेवलपमेंट फेज में है। EICMA 2025 में जो बाइक दिखाई गई थी, वो भी सिर्फ प्री-प्रोडक्शन मॉडल था। अभी इसमें और सुधार किए जा रहे हैं।
CEO का कहना है, “हिमालय हमारा आध्यात्मिक घर है और हर बाइक को हम वहाँ ले जाकर टेस्ट करते हैं।” इससे साफ है कि रॉयल एनफील्ड Himalayan 750 को सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि अपनी नई एडवेंचर फिलॉसफी का प्रतीक बनाना चाहती है।
डिज़ाइन में दमदार बदलाव
डिज़ाइन की बात करें तो Royal Enfield Himalayan 750 का लुक Himalayan 450 से काफी मिलता-जुलता होगा, लेकिन साइज़, पावर और लुक में ये बहुत बड़ी और दमदार होगी ताकि 750cc क्लास में फिट बैठे। क्लासिक एडवेंचर डीएनए बरकरार रहेगा – ऊंचा स्टांस, चौड़ा फ्यूल टैंक, मजबूत फ्रेम और लंबी टूरिंग के लिए परफेक्ट एर्गोनॉमिक्स। ये बाइक “अफोर्डेबल मल्टी-सिलिंडर एडवेंचर टूरर” का कॉन्सेप्ट और मजबूत करेगी।
एडवांस्ड फीचर्स की भरमार
Royal Enfield Himalayan 750 सिर्फ पावरफुल ही नहीं, टेक्नोलॉजी से भी लैस होगी। इसमें Ride-by-Wire थ्रोटल, क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, डुअल-चैनल ABS विद मोड्स, एडजस्टेबल लीवर्स, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और फुल LED लाइटिंग सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इंजन – असली ताकत
बात इंजन की करें तो Royal Enfield Himalayan 750 में नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन आने की खबर है, जो करीब 55 bhp पावर और 65 Nm टॉर्क दे सकता है। इसके साथ स्लिप एंड असिस्ट क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा। यानी लंबी हाइवे राइड हो या ऑफ-रोड एडवेंचर, Himalayan 750 हर जगह राज करेगी।









