Sabudana Bubble Tea : अगर हर सुबह एक जैसी दूध वाली चाय पीकर आप ऊब चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया ट्राई करने का। आजकल वर्किंग प्रोफेशनल्स और यंगस्टर्स के बीच साबूदाना बबल टी काफी पॉपुलर हो रही है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें दूध और हल्की मिठास के साथ-साथ साबूदाना मोती (tapioca pearls) होते हैं, जो आपको हल्का स्नैक जैसा फील कराते हैं।
डायट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह-सुबह जब शरीर को हेल्दी एनर्जी की ज़रूरत होती है, तब यह ड्रिंक पेट पर भारी भी नहीं पड़ती।
और अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में महज़ 20–25 मिनट ही लगते हैं।
साबूदाना बबल टी क्या है?
साबूदाना बबल टी, जिसे बबल मिल्क टी भी कहते हैं, एक अनोखा ड्रिंक है। इसमें उबले हुए साबूदाना मोती, दूध और चाय (या फिर फ्लेवर सिरप) मिलाकर तैयार किया जाता है।
छोटे-छोटे साबूदाना मोती इसे चबाने में मजेदार बनाते हैं और गाढ़े दूध का स्वाद इसे और खास कर देता है।
बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री
- साबूदाना (छोटे मोती) – 2 टेबलस्पून
- पानी – 1 कप (साबूदाना उबालने के लिए)
- दूध – ½ कप
- काली चाय – 1 टीस्पून (टी पत्ती या टी बैग)
- चीनी या शहद – 1–2 टीस्पून
- आइस क्यूब्स – 4–5 (ऑप्शनल)
- फ्लेवर सिरप (वनीला/फ्रूट) – इच्छानुसार
सुबह-सुबह क्यों पिएं साबूदाना बबल टी?
यह तुरंत एनर्जी देता है। साबूदाना मोती हल्के स्नैक जैसा एहसास देते हैं।
नया और मजेदार फ्लेवर मिलता है।
पेट पर भारी नहीं पड़ता।
साबूदाना बबल टी बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाना को 10–15 मिनट पानी में उबालकर नरम कर लें। एक पैन में दूध और चाय को हल्का उबालें और उसमें चीनी या शहद मिलाएं।
अब इसमें उबले हुए साबूदाना मोती डालें। चाहें तो फ्लेवर सिरप या वनीला ऐसेंस मिलाकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
आइस क्यूब्स डालकर ठंडी बबल टी भी बना सकते हैं। इस तरह आपकी स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर साबूदाना बबल टी तैयार है।







