Sabudana Cucumber Tikki : व्रत या त्योहार के दिनों में जब हल्का और एनर्जेटिक स्नैक चाहिए होता है तो साबूदाना सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
अक्सर लोग साबूदाना खिचड़ी, वड़ा या खीर बनाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं एक अलग और खास रेसिपी – ककड़ी साबूदाना कटलेट।
यह कटलेट स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही सेहतमंद और झटपट बनने वाली डिश भी है। इसे आप तीज, नवरात्र या किसी भी व्रत पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं।
ककड़ी साबूदाना कटलेट बनाने के लिए सामग्री
- साबूदाना – 1 कप (4-5 घंटे भीगा हुआ)
- ककड़ी (खीरा) – 1 मध्यम आकार (कद्दूकस कर पानी निचोड़ा हुआ)
- उबले आलू – 2 मध्यम आकार
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- मूंगफली – 2 बड़े चम्मच (भुनी और मोटी कुटी)
- घी/तेल – shallow fry के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाना को धोकर 4-5 घंटे भिगो दें। बाद में इसका पानी पूरी तरह निकालकर सूखा लें।
एक बड़े बाउल में उबले आलू को अच्छे से मैश करें।
इसमें कद्दूकस की हुई ककड़ी (जिसका पानी निचोड़ लिया हो), हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें।
अब इसमें साबूदाना, मूंगफली और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
स्वाद बढ़ाने के लिए जीरा पाउडर डालें और छोटे-छोटे कटलेट बना लें।
एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा घी या तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक shallow fry करें।
गरमा-गरम कटलेट को दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
खास टिप्स
अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो उसमें सिंघाड़े का आटा या राजगिरा आटा मिला सकते हैं।
कटलेट को डीप फ्राई करने के बजाय शैलो फ्राई या एयर फ्रायर में बनाना ज्यादा हेल्दी रहेगा।







