---Advertisement---

15 हजार से कम में Samsung Galaxy M36 5G, मिलेगी 6GB RAM और 128GB स्टोरेज

---Advertisement---

Samsung Galaxy M36 5G : अगर आप 15 हजार रुपये से कम की रेंज में नया फोन तलाश रहे हैं, तो Samsung Galaxy M36 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है। सबसे मजेदार बात ये है कि ये फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ता हो गया है। लॉन्च के वक्त Samsung Galaxy M36 5G के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये थी।

लेकिन अब अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ये सिर्फ 13,999 रुपये में मिल रहा है। ऊपर से, आप इसे 699.90 रुपये तक के कैशबैक के साथ घर ला सकते हैं। Samsung Galaxy M36 5G को शानदार एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीदने का मौका है। बस याद रखें, एक्सचेंज में एक्स्ट्रा डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की पॉलिसी पर डिपेंड करेगा।

Samsung Galaxy M36 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M36 5G में आपको 6.7 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे स्क्रैच और गिरने से बचाएगा।

स्टोरेज की बात करें तो Samsung Galaxy M36 5G 8जीबी तक रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Exynos 1380 चिपसेट फिट किया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग में कमाल करेगा।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए Samsung Galaxy M36 5G में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी क्लिक करने वालों के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शार्प और क्लियर पिक्चर्स देगा।

बैटरी लाइफ की चिंता मत कीजिए, क्योंकि Samsung Galaxy M36 5G में 5000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो तुरंत अनलॉक कर देगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Android 15 पर बेस्ड Samsung One UI 7 पर रन करता है, जो स्मूथ और अपडेटेड एक्सपीरियंस देगा। कलर ऑप्शंस में ऑरेंज हेज, वेल्वेट ब्लैक और सेरीन ग्रीन उपलब्ध हैं, जो स्टाइलिश लुक देते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment