---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 FE : DSLR जैसी फोटो क्लिक करने वाला स्मार्टफोन अब कम कीमत पर उपलब्ध

---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 FE : फेस्टिव सीज़न आते ही स्मार्टफोन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आती हैं।

इसी कड़ी में Samsung ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S25 FE की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। इस दिवाली पर कंपनी फोन के 512GB स्टोरेज वैरिएंट पर पूरे ₹12,000 का डिस्काउंट दे रही है।

कीमत और ऑफर्स

शुरुआत में यह मॉडल 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ ₹77,999 में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इसे ₹65,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

इतना ही नहीं, HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹5,000 तक का कैशबैक भी मिलेगा।

अगर आप इसके साथ Galaxy Buds3 FE भी खरीदते हैं तो कंपनी की ओर से ₹4,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

वहीं, स्क्रीन प्रोटेक्शन पैक भी मात्र ₹4,199 में उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी रखा गया है, जिससे खरीदारी और आसान हो जाएगी।

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung ने इस फोन को खास तौर पर नई टेक्नोलॉजी और AI-powered फीचर्स से लैस किया है। इसमें मिलता है –

6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट

Gemini Live फीचर और Circle to Search with Google सपोर्ट

Ai-powered ProVisual Engine और अपग्रेडेड 12MP सेल्फी कैमरा

नाइट फोटोग्राफी के लिए Low Noise Mode, वीडियो रिकॉर्डिंग में Super HDR, और फोटो एडिटिंग के लिए Photo Assist

कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को पूरे 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे

क्यों है ये डील खास?

आज के समय में ऐसा स्मार्टफोन मिलना, जो लंबे समय तक अपडेट्स के साथ सुरक्षित रहे और साथ ही कैमरा क्वालिटी DSLR जैसी हो, ग्राहकों के लिए किसी बोनस से कम नहीं है।

अगर आप दिवाली पर नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment