Samsung Galaxy S26 Series : सैमसंग ने टेक-वर्ल्ड में अपनी अगली बड़ी चाल चली दी है। कंपनी ने अपनी सुपरहिट फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S की नई Galaxy S26 सीरीज की पहली झलक दिखा दी है, जिसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च करने की खबरें जोरों पर हैं।
इस Galaxy S26 सीरीज में कैमरा, चिपसेट, AI फीचर्स और डिजाइन में जबरदस्त बदलाव आने की अफवाहें चारों तरफ गूंज रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung अपने खुद के Exynos 2600 चिपसेट का इस्तेमाल करेगा या कुछ मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 लगाया जाएगा, जो Galaxy S26 सीरीज की परफॉर्मेंस को आसमान छूने वाला बना देगा।
इसके साथ ही Galaxy S26 में कैमरा अपग्रेड्स, AI-पावर्ड फीचर्स, सुपर स्लिम बॉडी डिजाइन और प्राइवेसी स्क्रीन जैसी एडवांस्ड चीजें सामने आ रही हैं। अगर आप अगले साल नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Galaxy S26 सीरीज आपके लिए टॉप चॉइस बन सकती है।
Galaxy S26 फीचर्स (लीक में जो सामने आया)
Galaxy S26 सीरीज की सबसे बड़ी हाइलाइट्स पावरफुल AI-एनेबल्ड कैमरा, स्मार्ट सॉफ्टवेयर और फ्रेश डिजाइन हैं। कैमरा में बड़े अपग्रेड्स की बातें हो रही हैं – बेहतरीन लो-लाइट फोटोग्राफी, AI बेस्ड फोटो एडिटिंग और प्रो लेवल वीडियोग्राफी सपोर्ट जैसी खबरें लीक हो चुकी हैं।
सॉफ्टवेयर की तरफ देखें तो Galaxy S26 सीरीज में Android 16 के साथ One UI 8 या 8.5 मिलने की उम्मीद है, जिसमें Galaxy AI और जनरेटिव AI फीचर्स पैक्ड होंगे।
डिजाइन में Galaxy S26 सीरीज को नया कैमरा मॉड्यूल लेआउट, और भी स्लिम व प्रीमियम बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Galaxy S26 सीरीज अगले साल फरवरी या मार्च में दस्तक दे सकती है।









