---Advertisement---

Amazon सेल में Samsung Galaxy Z Fold 6 अब 64,000 रुपये सस्ता! जल्दी करें

---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 6 : अमेज़न पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 की धूम में सैमसंग का एक शानदार फोल्डेबल फोन सबसे ज़्यादा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ये सेल 5 अक्टूबर को खत्म हो रही है, तो अगर आपका भी फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना अधूरा है, तो ये डील आपके लिए गोल्डन चांस है।

हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेज़न पर Samsung Galaxy Z Fold 6 फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद पूरे 64,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ये Samsung Galaxy Z Fold 6 5G फोन भारत में 1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। सेल खत्म होने से पहले ही इस डील को ग्रैब कर लीजिए। आइए, इस कमाल की डील के बारे में डिटेल में जानते हैं…

64 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 6

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 अभी अमेज़न सेल में सिर्फ 1,03,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। लॉन्च टाइम पर इस वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये थी, यानी सेल में सीधे 61,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। सिल्वर शैडो और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। लेकिन डील यहीं थम नहीं जाती।

अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो अमेज़न पे से 3,119 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा, जिससे Samsung Galaxy Z Fold 6 की इफेक्टिव प्राइस घटकर 1,00,880 रुपये हो जाएगी। ऊपर से अमेज़न 47,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है, जिससे कीमत और नीचे लाई जा सकती है। ये Samsung Galaxy Z Fold 6 जैसा प्रीमियम फोल्डेबल फोन इतने कम दाम पर मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं।

Samsung Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Fold 6 में 7.6-इंच डायनामिक AMOLED 2X मेन डिस्प्ले और 6.3-इंच कवर डिस्प्ले है, दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट का मजा मिलता है। ये स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें स्टैंडर्ड 12GB रैम के साथ 256GB/512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन्स हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए रियर कैमरा सेटअप में OIS वाला 50 मेगापिक्सेल मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10 मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के शौकीनों को 10 मेगापिक्सेल कवर स्क्रीन कैमरा और 4 मेगापिक्सेल अंडर डिस्प्ले कैमरा मिलेगा।

बैटरी की बात करें तो 4400mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Samsung Galaxy Z Fold 6 IP48 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग वाला है, वजन 239 ग्राम है और गैलेक्सी AI फीचर्स से लैस है। दावा है कि इसमें 77 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। ये सब मिलाकर Samsung Galaxy Z Fold 6 एक वैल्यू फॉर मनी फोल्डेबल फोन साबित हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment