Sapna Choudhary Dance : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने शानदार डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
उनका हर एक स्टेज परफॉर्मेंस लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। चाहे उनका कोई पुराना वीडियो हो या फिर लेटेस्ट डांस, फैंस हमेशा उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं।
Gori Nagori Dance : हरियाणवी क्वीन Gori Nagori ने लूटा महफिल, डांस देख झूम उठे लोग
अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सपना चौधरी हरियाणवी गाने ‘चस्का रेड फरारी का’ पर जबरदस्त अंदाज़ में थिरकती नजर आ रही हैं।
खुले बालों में काले सूट पहने सपना का ये डांस देख लोगों की नजरें उन पर ही टिक गई हैं। उनका कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशंस और एनर्जी वाकई देखने लायक है।
इस वीडियो में सपना जैसे ही स्टेज पर कमर मटकाती हैं, वैसे ही पब्लिक का जोश सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
फैंस झूमते नजर आते हैं और वीडियो को बार-बार देखकर शेयर भी कर रहे हैं। यही कारण है कि इस वीडियो को अब तक 4.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
सपना चौधरी के डांस की दीवानगी सिर्फ हरियाणा या उत्तर भारत तक सीमित नहीं रह गई है। आज उनके फैंस पूरे देश और यहां तक कि विदेशों में भी हैं।
उनकी परफॉर्मेंस का स्टाइल इतना यूनिक है कि लोग उन्हें बार-बार देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके पुराने और नए सभी वीडियो ट्रेंड करते रहते हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा कि सपना चौधरी अब सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुकी हैं।
हर कोई उनके लाइव शो का इंतजार करता है। और जब वो स्टेज पर आती हैं, तो महफिल में जैसे जान आ जाती है।








