---Advertisement---

SBI ने दिया अलर्ट, 30 नवंबर के बाद बंद हो रही ये सुविधा

---Advertisement---

SBI : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। बैंक ने ऐलान किया है कि 30 नवंबर 2025 के बाद OnlineSBI और Yono Lite पर mCash भेजने और क्लेम करने की सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी।

मतलब, अब आप बिना बेनिफिशरी रजिस्टर किए पैसे नहीं भेज पाएंगे और न ही mCash लिंक या ऐप से फंड क्लेम कर सकेंगे। SBI ने ये फैसला सिक्योरिटी और नए डिजिटल ऑप्शंस को बढ़ावा देने के लिए लिया है।

अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट मैसेज में SBI ने कस्टमर्स से अपील की है कि थर्ड पार्टी को पैसे भेजने के लिए UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे सेफ और पॉपुलर डिजिटल पेमेंट तरीकों का इस्तेमाल करें।

बैंक का कहना है कि mCash की जगह ये ऑप्शंस ज्यादा सुरक्षित और तेज हैं। वेबसाइट पर साफ लिखा है – 30 नवंबर के बाद OnlineSBI और Yono Lite में mCash (भेजना और क्लेम करना) उपलब्ध नहीं होगा। वैकल्पिक तरीकों जैसे UPI, IMPS, NEFT, RTGS का यूज करें।

mCash कैसे काम करता था?

SBI mCash एक स्मार्ट सर्विस थी, जिसमें इंटरनेट बैंकिंग वाले SBI कस्टमर बिना बेनिफिशरी रजिस्टर किए सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से पैसे भेज सकते थे। प्राप्तकर्ता को SMS या ईमेल में 8 डिजिट का पासकोड और सिक्योर लिंक मिलता था।

कोई भी व्यक्ति SBI mCash ऐप या OnlineSBI के mCash लिंक से फंड क्लेम कर सकता था, चाहे किसी भी बैंक का अकाउंट हो। SBI mCash ने छोटे-मोटे ट्रांसफर को आसान बनाया था, लेकिन अब ये सुविधा खत्म।

mCash ऐप कैसे यूज होता था?

Google Play Store से SBI mCash ऐप डाउनलोड करें, MPIN रजिस्टर करें और लॉगिन करें। पासकोड डालकर SBI कस्टमर द्वारा भेजी राशि क्लेम करें। क्लेम की गई राशि को किसी भी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करें। भविष्य के लिए अकाउंट नंबर और IFSC को फेवरिट सेट करें। SBI mCash की ये सुविधाएं अब 30 नवंबर के बाद गायब हो जाएंगी।

UPI से पैसे भेजना अब आसान

SBI ग्राहक अब SBI UPI का इस्तेमाल करें। BHIM SBI Pay ऐप डाउनलोड करें – ये UPI बेस्ड पेमेंट ऐप है जो सभी बैंकों के अकाउंट होल्डर्स को स्मार्टफोन से पैसे भेजने, रिसीव करने, बिल पेमेंट, रिचार्ज और शॉपिंग की सुविधा देता है। SBI UPI से इंस्टेंट ट्रांसफर, जीरो चार्ज और 24×7 सर्विस।

पैसे ट्रांसफर करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

BHIM SBI Pay ऐप में लॉगिन करें। ‘पे’ ऑप्शन चुनें। VPA, अकाउंट+IFSC या QR कोड चुनें। डिटेल्स भरें, डेबिट अकाउंट सिलेक्ट करें और टिक करें। UPI पिन डालकर पेमेंट कन्फर्म करें। बस, ट्रांजेक्शन कंप्लीट! SBI UPI इतना आसान है कि mCash की कमी खलेगी ही नहीं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment