---Advertisement---

Yamaha Aerox E से Chetak EV तक, देखें आने वाले ई-स्कूटर्स की लिस्ट

---Advertisement---

Yamaha Aerox E : भारत में Electric Scooters की डिमांड आसमान छू रही है। पेट्रोल के बढ़ते दाम, प्रदूषण और नई टेक्नोलॉजी की वजह से हर कोई अब इलेक्ट्रिक की तरफ भाग रहा है। यही कारण है कि 2026 में बाजार में कई धांसू Electric Scooters लॉन्च होने वाले हैं। ज्यादा रेंज, स्मार्ट फीचर्स और प्रैक्टिकल डिजाइन – ये सब अब ग्राहक चाहते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं उन 5 सबसे ज्यादा चर्चित आने वाले Electric Scooters के बारे में जो 2026 में भारतीय सड़कों पर तहलका मचाने वाले हैं।

Yamaha Aerox-E – स्पोर्टी लुक वाला पावरहाउस

यामाहा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर Aerox स्कूटी का पूरा इलेक्ट्रिक वर्जन Yamaha Aerox-E लॉन्च करने का ऐलान किया है। ये स्कूटर 2026 के शुरुआती महीनों में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इसमें 3 kWh बैटरी पैक और 9.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 48 Nm टॉर्क देती है। कंपनी दावा कर रही है कि एक चार्ज में ये 106 किलोमीटर तक चल सकता है। लुक लगभग पेट्रोल Aerox जैसा ही है, लेकिन फीचर्स में कोई कसर नहीं छोड़ी गई – तीन राइडिंग मोड (Eco, Standard, Power), रिवर्स मोड, स्मार्ट की, 5 इंच का कलर TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी। कुल मिलाकर ये प्रीमियम Electric Scooter का पूरा पैकेज है।

Yamaha EC-06 – 160 किमी रेंज वाला परिवारिक चैंपियन

यामाहा एक और धमाका करने जा रही है – Yamaha EC-06! ये स्कूटर भी 2026 के पहले क्वार्टर में लॉन्च होगा। सबसे बड़ी खासियत है इसकी 4 kWh की हाई-कैपेसिटी बैटरी जो सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की शानदार रेंज देगी। मोटर 4.5 kW की है लेकिन पीक पावर 6.7 kW तक जाती है। LCD डिस्प्ले, बिल्ट-इन टेलीमैटिक्स, तीन राइडिंग मोड और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। अच्छी बात ये है कि इसे River Mobility भारत में बनाएगी। मतलब कीमत भी कंट्रोल में रह सकती है।

Bajaj Chetak EV (नेक्स्ट जेनरेशन) – नया अवतार, नई ताकत

बजाज चेतक तो पहले से ही भारत का सबसे पॉपुलर Electric Scooter है। अब कंपनी इसके नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल को 2026 में लाने वाली है। स्पाय फोटोज में नई टेल लाइट, फ्लैट सीट, नया स्विचगियर और बेहतर फिनिश साफ दिख रही है। उम्मीद है कि इसमें 3.5 kWh बैटरी होगी और एक चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। जो लोग क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए ये परफेक्ट अपग्रेड होने वाला है।

Simple Energy का नया फैमिली Electric Scooter

सिंपल एनर्जी अब तक अपने स्पोर्टी मॉडल्स (Simple One) के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब कंपनी एक पूरा फैमिली-ओरिएंटेड Electric Scooter लेकर आ रही है। पेटेंट तस्वीरों में लंबी फ्लैट सीट, LED हेडलैंप, फ्लैट फूटबोर्ड और मोटे साइड पैनल साफ दिख रहे हैं। ये स्कूटर देखने में सिंपल और प्रैक्टिकल है – बिल्कुल फैमिली यूज के लिए परफेक्ट। 2026 में ये मिडिल-क्लास खरीदारों का दिल जीत सकता है।

Ather EL सीरीज – भविष्य का फैमिली स्कूटर

एथर एनर्जी ने अगस्त में अपना नया EL प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था, जिस पर कई नए Electric Scooters बनने वाले हैं। इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS), इन-बिल्ट ऑन-बोर्ड चार्जर जैसे हाई-टेक फीचर्स हैं। पहला मॉडल EL01 कॉन्सेप्ट पर आधारित फैमिली स्कूटर होगा जो 2026 के फेस्टिव सीजन तक बिक्री के लिए तैयार हो जाएगा। एथर की क्वालिटी और सर्विस तो पहले से टॉप है, अब फैमिली सेगमेंट में भी ये गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment