Skoda Kylaq : अक्टूबर 2025 भारतीय ऑटो बाजार के लिए यूरोपियन ब्रांड स्कोडा (Skoda) का गोल्डन मंथ बन गया। स्कोडा (Skoda) ने न सिर्फ बिक्री बढ़ाई, बल्कि कई नए रिकॉर्ड भी कायम किए। स्कोडा (Skoda) ने अपनी इतिहास की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स हासिल की, तो वहीं फॉक्सवैगन (Volkswagen) की पॉपुलर सेडान वर्टस (Virtus) ने ऑल-टाइम हाई बिक्री का रिकॉर्ड बनाया।
अक्टूबर 2025 में स्कोडा (Skoda) ने कुल 8,252 यूनिट्स बेचीं। ये पिछले साल के मुकाबले 102% ज्यादा है, यानी डबल से भी ऊपर! सितंबर 2025 से तुलना करें तो 24% की ग्रोथ देखने को मिली। आइए, आसान तरीके से पूरी डिटेल समझते हैं।
स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) बनी टॉप सेलर
स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) इस महीने की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस सब-4 मीटर SUV ने 5,078 यूनिट्स की बिक्री की। स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) की सेल्स में 15% की MoM ग्रोथ रही। लॉन्च के बाद से Skoda Kylaq लगातार बेस्टसेलर बनी हुई है और मार्केट में धूम मचा रही है।
स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) की डिमांड में उछाल
फैमिली सेडान सेगमेंट में स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) की जबरदस्त डिमांड है। इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से Skoda Slavia ने 1,648 यूनिट्स बेचीं। स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) ने 1% YoY और 23% MoM ग्रोथ हासिल की, जो इसे मजबूत प्लेयर बनाती है।
स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) का बाउंस बैक
स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) की बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट आई, लेकिन महीने-दर-महीने ये वापसी कर रही है। Skoda Kushaq ने 1,219 यूनिट्स बेचीं। स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) में 45% YoY ड्रॉप हुआ, लेकिन सितंबर 2025 से 59% ज्यादा सेल्स दर्ज की गई।
स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq) ने दिखाई ताकत
स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq) ने इस बार 305 यूनिट्स की बिक्री की। Skoda Kodiaq ने 46% YoY और 135% MoM की शानदार ग्रोथ हासिल की, जो प्रीमियम SUV सेगमेंट में इसकी मजबूती दिखाती है।
स्कोडा ऑक्टेविया RS (Skoda Octavia RS) 20 मिनट में सोल्ड आउट
स्कोडा ऑक्टेविया RS (Skoda Octavia RS) को लिमिटेड एडिशन में लॉन्च किया गया और सिर्फ 100 यूनिट्स ही मार्केट में उतारी गईं। ऑर्डर बुक खुलते ही Skoda Octavia RS महज 20 मिनट में पूरी तरह सोल्ड आउट हो गई। ये स्कोडा (Skoda) ब्रांड के लॉयल फैंस की ताकत को साबित करता है।









