Skoda Octavia RS : भारतीय कार मार्केट में परफॉर्मेंस सेडान के दीवानों के लिए सुपर एक्साइटिंग न्यूज़ आ गई है। जी हां, स्कोडा इंडिया ने कन्फर्म कर दिया है कि उनकी मोस्ट-अवेटेड Octavia RS 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो जाएगी। इंटरनेशनल मार्केट में पहले से छाई हुई ये कार अब भारतीय फैंस का दिल जीतने को तैयार है।
खास बात ये है कि Octavia RS को CBU रूट से इंपोर्ट किया जाएगा, जिसकी वजह से इसकी कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा होने वाली है। और हां, शुरुआती बैच में सिर्फ 100 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। चलिए, इस अपकमिंग स्कोडा Octavia RS के बारे में पांच जरूरी बातें डिटेल में जानते हैं।
CBU रूट से भारत पहुंचेगी Octavia RS
स्कोडा Octavia RS को भारत में पूरी तरह CBU यानी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट रूट से लाया जाएगा। इसका मतलब साफ है – इस पर भारी-भरकम इंपोर्ट टैक्स लगेगा, तो एक्स-शोरूम प्राइस 50 लाख रुपये से ऊपर ही रहेगी। लेकिन वाह रे प्लानिंग, शुरुआती बैच में सिर्फ 100 यूनिट्स तक ही लिमिटेड रहेंगी, तो अगर आप Octavia RS के शौकीन हैं तो जल्दी से तैयारी करें!
लॉन्च और बुकिंग का फुल शेड्यूल
अब बात करते हैं लॉन्च टाइमलाइन की, जो Octavia RS के फैंस के लिए सबसे इंपॉर्टेंट है। 17 अक्टूबर को ये कार ऑफिशियली लॉन्च हो जाएगी। प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है और डिलीवरी 6 नवंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। बुकिंग सिर्फ स्कोडा ऑटो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही हो सकेगी, तो वेबसाइट पर नजर रखें।
पावर से भरी हुई है Octavia RS की इंजन
पावरट्रेन की बात हो तो Octavia RS निराश नहीं करेगी। इसमें EA888 सीरीज का 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन फिट किया गया है, जो 265 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क देता है। ये इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जुड़ा है। स्पीड की बात करें तो ये महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 kmph हिट कर लेती है, और टॉप स्पीड 250 kmph तक जाती है। Octavia RS सच में एक परफॉर्मेंस मॉन्स्टर है!
फीचर्स से लोडेड है ये स्कोडा बेबी
फीचर्स के मामले में Octavia RS इंटरनेशनल मॉडल से एक इंच पीछे नहीं है। इसमें 13-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, स्पोर्ट्स सीट्स, सैटेलाइट नेविगेशन और एल्युमिनियम पैडल्स जैसी ढेर सारी प्रीमियम चीजें मिलेंगी। Octavia RS को ड्राइव करना तो मजा ही आएगा।
डिजाइन में स्पोर्टी वाइब्स की भरमार
डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट के बाद Octavia RS और भी ज्यादा स्पोर्टी लुक में आ गई है। इसमें डुअल-पॉड मैट्रिक्स LED हेडलैम्प्स, ब्लैक आउट बटरफ्लाई ग्रिल, 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, RS बंपर, LED टेललैंप्स, रियर डिफ्यूजर और ड्यूल एग्जॉस्ट जैसे एग्रेसिव एलिमेंट्स हैं।









