Aprilia RSV4 X-GP : इटली की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी अप्रिलिया (Aprilia) ने एक बार फिर अपनी रफ्तार और स्टाइल से दुनिया को चौंका दिया है। कंपनी की लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक अप्रिलिया RSV4 X-GP ने धमाल मचा दिया और लॉन्च के सिर्फ 14 दिनों में पूरी तरह सोल्ड आउट हो गई।
दुनिया भर में इसकी केवल 30 यूनिट्स लॉन्च हुई थीं, और वो भी पलक झपकते बिक गईं। आइए जानते हैं इस सुपरबाइक की वो खासियतें, जिन्होंने बाइक लवर्स को दीवाना बना दिया।
क्यों है अप्रिलिया RSV4 X-GP इतनी खास?
यह बाइक कोई साधारण मशीन नहीं, बल्कि अप्रिलिया की MotoGP विरासत का जीता-जागता प्रतीक है। कंपनी के नोएल रेसिंग डिपार्टमेंट ने RS-GP MotoGP बाइक की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस खास बाइक को तैयार किया है।
इसे पहली बार कैटालुन्या ग्रांड प्रिक्स में शोकेस किया गया, जहां इसने यूरोप, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और अमेरिका के बाइक प्रेमियों का दिल जीत लिया। अप्रिलिया RSV4 X-GP को सिर्फ “स्पीड मशीन” कहना ठीक नहीं, क्योंकि यह एक ट्रैक रॉकेट है, जो रेसिंग की दुनिया में तहलका मचाने के लिए बनी है।
दमदार स्पेसिफिकेशन्स
अप्रिलिया RSV4 X-GP का इंजन इसे सबसे खास बनाता है। यह 238 HP की जबरदस्त पावर देता है, जो अब तक की सबसे पावरफुल RSV4 है। इसका वजन सिर्फ 165 किलोग्राम है, जो इसे ट्रैक पर बिजली की तरह तेज बनाता है। हल्का वजन और ताकतवर इंजन इसे रेसिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
डिजाइन में क्या है खास?
इस सुपरबाइक का डिजाइन MotoGP RS-GP से प्रेरित है, जो इसे देखते ही दिल चुरा लेता है। अप्रिलिया RSV4 X-GP में स्ट्रक्चरल कॉर्बन सीट फ्रेम, MotoGP-जैसी एयरोडायनामिक फिन्स (लेग और टेल विंग्स) और अल्ट्रा-लाइट कंपोनेंट्स दिए गए हैं। यह बाइक पूरी तरह रेस-ट्रैक के लिए डिजाइन की गई है, यानी इसे सड़क पर नहीं चलाया जा सकता। लेकिन जिन लोगों ने इसे खरीदा, उनके लिए यह एक अनमोल कलेक्शन आइटम है, जो रेसिंग की दुनिया में स्टेटस सिंबल बन चुका है।
दुनिया भर में बंपर डिमांड
बार्सिलोना में इसके डेब्यू वीकेंड के दौरान ही अप्रिलिया RSV4 X-GP की बुकिंग रिक्वेस्ट्स 30 यूनिट्स से कहीं ज्यादा हो गई थीं। खरीदने वालों की लंबी लाइन लग गई, लेकिन सीमित यूनिट्स की वजह से सिर्फ कुछ ही लोग इसे हासिल कर पाए। यह दिखाता है कि अप्रिलिया का X ब्रांड अब एक्सक्लूसिव लग्जरी रेसिंग का ग्लोबल सिंबल बन चुका है।
रेसिंग का अनमोल तोहफा
अप्रिलिया RSV4 X-GP सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि रेसिंग का एक अनमोल आर्टपीस है। जिन लोगों ने इसे खरीदा, वे मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। और जो इसे खरीद नहीं पाए, उनके लिए यह सुपरबाइक अब एक सपने जैसी है, जिसे हासिल करना आसान नहीं।









