---Advertisement---

सिर्फ 50 हजार में शुरू – LED Bulb Making Business से बनें लाखपति

---Advertisement---

LED Bulb Making Business : क्या आप भी कम पैसा लगाकर तगड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? तो भाई, LED Bulb Making Business आपके लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकता है! एक LED बल्ब बनाने में कुल खर्चा सिर्फ ७-८ रुपये आता है, और बाजार में आप इसे ८०-९० रुपये तक आराम से बेच सकते हैं।

यानी एक बल्ब पर ७०-८५ रुपये का शुद्ध मुनाफा! आजकल हर घर, दुकान, ऑफिस में LED बल्ब ही लग रहे हैं क्योंकि ये बिजली बचाते हैं और ५-७ साल तक आराम से चलते हैं। तो चलिए आज जानते हैं LED Bulb Making Business को घर से या छोटी यूनिट से कैसे शुरू करें।

कितना लगेगा पैसा और कच्चा माल कहाँ से लाएँ?

LED Bulb Making Business शुरू करने के लिए ५० हजार से १ लाख रुपये काफी हैं। अगर आपके पास जगह है तो घर से भी शुरू कर सकते हैं।

कच्चा माल – LED चिप, प्लास्टिक बॉडी, ड्राइवर सर्किट, होल्डर, कैप आदि – बहुत आसानी से मिल जाता है। दिल्ली में भारी हिंदू राव बाजार, मुंबई में लामिंगटन रोड, या फिर ऑनलाइन IndiaMART, Alibaba और TradeIndia से थोक रेट में मंगवा सकते हैं।

एक बल्ब की लागत कुछ इस तरह है:

  • LED चिप – ₹२
  • प्लास्टिक बॉडी – ₹२
  • ड्राइवर सर्किट – ₹२
  • बाकी सामान + असेंबलिंग – ₹१-२
  • कुल मिलाकर ७-८ रुपये में बल्ब तैयार

LED बल्ब बनाने की आसान प्रोसेस

LED Bulb Making कोई रॉकेट साइंस नहीं है। २-३ दिन की प्रैक्टिस के बाद आप खुद ही बना लोगे।

सबसे पहले LED चिप को PCB पर सोल्डर करते हैं। फिर ड्राइवर सर्किट कनेक्ट करते हैं। उसके बाद सारा सर्किट प्लास्टिक बॉडी में फिट करके होल्डर लगा देते हैं। आखिर में टेस्टिंग – बस बल्ब तैयार।

शुरुआत में आप अकेले ३-४ घंटे में ५०-६० LED बल्ब बना लोगे। बाद में २-३ मजदूर रख लिए तो रोज ५००-६०० LED बल्ब आसानी से बन जाएंगे।

अपना LED बल्ब कहाँ और कैसे बेचें?

तैयार माल बेचने के ढेर सारे रास्ते हैं:

  • अपने शहर की इलेक्ट्रिकल दुकानों, हार्डवेयर दुकानों पर होलसेल रेट (६०-७० रुपये) में दें।
  • Amazon, Flipkart, Meesho, Jiomart पर अपना ब्रांड लॉन्च करें।
  • गाँव-कस्बों के हाट-बाजार, मेलों में स्टॉल लगाकर डायरेक्ट बेचें।
  • अपने खुद के स्टीकर/ब्रांड नेम लगाओगे तो लोग बार-बार आपसे ही मांगेंगे। ६० रुपये में भी दुकानदार को दिया तो आपको ५०-५५ रुपये प्रति बल्ब मुनाफा।

महीने में कितनी कमाई हो सकती है?

मान लो आप रोज सिर्फ २०० LED बल्ब बनाते हैं और प्रति बल्ब ५० रुपये मुनाफा रखते हैं:

  • रोज की कमाई = १०,००० रुपये
  • महीने में २५ दिन काम किया = २.५ लाख रुपये
  • मजदूरी, बिजली-पानी, किराया सब निकालने के बाद भी १.५ से २ लाख रुपये शुद्ध मुनाफा पक्का! जैसे-जैसे प्रोडक्शन बढ़ाओगे, कमाई भी बढ़ेगी। ये LED Bulb Making Business गाँव में भी जबरदस्त चल रहा है।

जरूरी सावधानी और डिस्क्लेमर

ये बिजनेस आइडिया सिर्फ जानकारी के लिए है। LED बल्ब बनाने के लिए BIS सर्टिफिकेशन (ISI मार्क) और कुछ तकनीकी ज्ञान जरूरी हो सकता है। अपने इलाके में मार्केट रिसर्च जरूर करें। कच्चे माल की कीमतें बदलती रहती हैं। GST रजिस्ट्रेशन, ट्रेड लाइसेंस लेना न भूलें। छोटे स्तर से शुरू करें, एक्सपर्ट की सलाह लें और धीरे-धीरे बिजनेस बढ़ाएं। इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट है, इसलिए सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment