Post Office Monthly Income Scheme : आपकी महीने की कमाई कितनी भी हो – लाख, दो लाख या फिर 10 लाख रुपये. लेकिन महीने के आखिर में आपके पास कितने पैसे बचते हैं या आप कितना निवेश कर पाते हैं, ये सबसे ज्यादा मायने रखता है. क्योंकि मुश्किल वक्त में आपकी सेविंग्स ही आपका साथ देती है.
वैसे तो बाजार में निवेश के ढेर सारे तरीके हैं, जहां पैसा लगाकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. लेकिन आज हम आपको पोस्ट ऑफिस में निवेश की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं. ये है Post Office Monthly Income Scheme (POMIS), जहां आप महीने में सिर्फ 1 हजार रुपये जमा करके भी फिक्स्ड रिटर्न पा सकते हैं.
Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) एक पूरी तरह सुरक्षित सरकारी स्कीम है, जिसमें आप पैसा जमा करके हर महीने तय ब्याज कमाते हैं. ये उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो बिना किसी रिस्क के रेगुलर इनकम चाहते हैं. खासतौर पर बुजुर्ग, पेंशनर्स या घर चलाने वाली महिलाएं इसे पसंद करती हैं.
मिनिमम निवेश
Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) में निवेश की शुरुआत सिर्फ 1,000 रुपये से की जा सकती है. अगर सिंगल अकाउंट है तो ज्यादा से ज्यादा 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं, और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक. मिसाल के तौर पर, अगर कोई सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपये डालता है, तो 7.4% सालाना ब्याज पर उसे हर महीने करीब 5,550 रुपये मिलेंगे.
वहीं जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये निवेश करने पर लगभग 9,250 रुपये मासिक ब्याज आएगा. इस स्कीम की मियाद 5 साल की होती है. इस दौरान पैसा निकालना मुश्किल है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ शर्तों के साथ थोड़ा-बहुत निकालने की इजाजत मिल जाती है. स्कीम में टैक्स का कोई फायदा नहीं है, लेकिन सरकारी गारंटी होने से ये बिल्कुल सेफ मानी जाती है.
कैसे लें फायदा?
अब हमने Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) से जुड़ी सारी जानकारी बता दी. चलिए समझते हैं कि इसका फायदा कैसे उठाया जाए. इस स्कीम में अकाउंट खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे.
Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोई हिडन चार्ज नहीं लगता और आपका पैसा पूरी तरह सिक्योर रहता है. जो लोग शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से दूर रहना चाहते हैं और हर महीने फिक्स्ड इनकम चाहिए, उनके लिए Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) जैसे बना है.









