Stock Market Investment : दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका पैसा चमके। अगर आप भी शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।
एक प्रमुख ब्रोकरेज फर्म ने 5 ऐसे शानदार शेयरों की लिस्ट जारी की है, जो आपके पोर्टफोलियो को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। आइए, इन शेयरों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो इस दिवाली आपके निवेश को चमका सकते हैं।
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
पहला नाम है पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation), जिसे ब्रोकरेज ने ‘कुबेर’ शेयर का खिताब दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह शेयर आपको 26.6% तक का शानदार मुनाफा दे सकता है।
इसका मौजूदा भाव ₹397 के आसपास है, और एक्सपर्ट्स ने इसके लिए ₹502 का टारगेट प्राइस तय किया है। अगर आप इस दिवाली शेयर बाजार (Stock Market Investment) में बड़ा दांव लगाना चाहते हैं, तो यह शेयर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
MSTC
HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने MSTC को निवेश के लिए शानदार विकल्प बताया है। यह सरकारी कंपनी कोयला नीलामी, स्क्रैपेज (महिंद्रा के साथ) और इक्विपमेंट लीजिंग जैसे सेक्टरों में काम करती है।
MSTC का टारगेट प्राइस ₹673 रखा गया है, जो अगले एक साल में करीब 24% का रिटर्न दे सकता है। अगर आप सुरक्षित और लाभकारी निवेश (Stock Market Investment) की तलाश में हैं, तो MSTC पर नजर रखें।
नॉर्दन आर्क
देवर्ष वकील ने नॉर्दन आर्क (Northern Arc) पर भी भरोसा जताया है, जो एक तेजी से बढ़ रही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। इसकी मजबूत टेक्नोलॉजी, सख्त क्रेडिट पॉलिसी और कम NPA इसे ब्याज दरों में कटौती और लिक्विडिटी सुधार जैसे हालात में फायदेमंद बनाते हैं।
वकील के मुताबिक, कंपनी का वैल्यूएशन सिर्फ 1.2x बुक वैल्यू पर है, जो इसे काफी सस्ता बनाता है। इसका टारगेट प्राइस ₹333 है, जो अगली दिवाली तक हासिल हो सकता है। शेयर बाजार (Stock Market) में यह शेयर आपके पोर्टफोलियो को मजबूत कर सकता है।
शीला फोम
चौथा शेयर है शीला फोम (Sheela Foam), जो स्लीपवेल और कर्लऑन जैसे मशहूर ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी है। देवर्ष वकील का कहना है कि यह कंपनी अब धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रही है और टियर-2, टियर-3 शहरों पर फोकस कर रही है। यह एक हाई-रिस्क, हाई-रिटर्न शेयर है, जो आपके पोर्टफोलियो के लिए ‘अल्फा जनरेटर’ बन सकता है। अगर आप रिस्क लेने को तैयार हैं, तो शेयर बाजार (Stock Market Investment) में यह शेयर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
HDFC लाइफ इंश्योरेंस
पांचवें नंबर पर है HDFC लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance), जो सुरक्षित और शानदार रिटर्न की चाह रखने वालों के लिए बेस्ट है। ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग का कहना है कि यह शेयर 17% तक की ग्रोथ दिखा सकता है। इसका मौजूदा दाम ₹744 है और टारगेट प्राइस ₹870 रखा गया है। अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो यह शेयर आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।









