Windsor EV Inspire Edition : भारत में MG की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Windsor EV अब और भी स्टाइलिश और एक्सक्लूसिव लुक में आने वाली है। कंपनी ने इसका नया Windsor EV Inspire Edition टीज किया है, जो एक स्पेशल एडिशन होगा और इसे “Business Class Goes Beyond” टैगलाइन के साथ पेश किया जाएगा।
आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं, क्योंकि MG Windsor EV का यह नया वर्जन EV लवर्स के लिए किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं लग रहा।
गोल्ड एक्सेंट्स और नया प्रीमियम लुक
टीजर में कार का सिल्हूट दिखाया गया है, जिसके बैकग्राउंड में एक फाइटर जेट नजर आता है, यानी कंपनी इसे स्पीड और क्लास दोनों का सिंबल बनाकर पेश कर रही है। उम्मीद है कि Windsor EV Inspire Edition में गोल्ड एक्सेंट्स, Inspire बैजिंग और क्लासी इंटीरियर फिनिश देखने को मिलेगी। MG Windsor EV का यह नया एडिशन स्टाइलिश लुक से EV मार्केट में तहलका मचा सकता है, क्योंकि Windsor EV पहले से ही अपनी प्रीमियम फील के लिए फेमस है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
यह नया एडिशन MG Windsor EV के Essence Pro वैरिएंट पर आधारित होगा। इसमें पहले की तरह ही दमदार पावरट्रेन मिलेगा। इसमें 52.9 kWh LFP बैटरी पैक (प्रिज़मैटिक सेल) मिलेगा। इसका मोटर 134 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 449 km की क्लेम्ड रेंज (एक बार चार्ज पर) मिलती है।
इसमें 60 kW DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। Windsor EV Inspire Edition की यह पावरफुल बैटरी और रेंज इसे लंबी ड्राइव्स के लिए परफेक्ट बनाएगी, जहां MG Windsor EV पहले से ही EV सेगमेंट में टॉप पर है।
एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स
MG Windsor EV Inspire Edition सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि स्मार्ट भी होगा। इसमें मिलेगा Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System), V2V (Vehicle-to-Vehicle) और V2L (Vehicle-to-Load) तकनीक। इसमें पावर्ड टेलगेट, स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले और अपडेटेड इंटीरियर एक्सेंट्स मिलते हैं। Windsor EV का यह एडिशन टेक्नोलॉजी से लैस होकर ड्राइविंग को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो MG Windsor EV की स्मार्ट फीचर्स से इम्प्रेस हो चुके हैं।
“Inspire” नाम के पीछे की सोच
MG का कहना है कि यह एडिशन उन ग्राहकों के लिए है, जो बिजनेस-क्लास कम्फर्ट और एलीट एक्सपीरियंस को पसंद करते हैं। यह कार उनके लिए “इलेक्ट्रिक लग्जरी का नया स्टैंडर्ड” सेट करेगी। Windsor EV Inspire Edition के साथ MG Windsor EV EV वर्ल्ड में लग्जरी का नया चेहरा पेश कर रही है।
लॉन्च डिटेल्स और कीमत
कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि MG Windsor EV Inspire Edition अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च होगी। कीमत इसके टॉप वैरिएंट Essence Pro से थोड़ी ज्यादा यानी लगभग 26 लाख (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है। Windsor EV का यह स्पेशल वर्जन लॉन्च होते ही EV मार्केट में हंगामा कर सकता है।









